login_img.jpg
Login ID:
Password:
Partner Login
Contact Us : 7066511911

प्रॉफिट बुकिंग से जीरे में हल्की कमजोरी

18 May 2018 5:19 pm
 Comments 0 Comments  |  Comments Post Comment  |  Font Size A A A 
मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) : जीरे की प्रमुख मंडियों में सामान्य मांग के बावजूद प्रॉफिट बुकिंग की वजह से हल्की कमजोरी के साथ व्यापार देखा गया।

उंझा राजकोट तथा गोंडल की मंडी में 15 से 25 रुपये कमजोर व्यापार देखा गया।

राजस्थान की मंडियों में जीरे की आवक लगातार जारी है तथा अच्छी आपूर्ति की वजह से जीरे में कमजोर व्यापार देखा जा रहा है परन्तु आने वाले समय में आपूर्ति घटने की वजह से बाजार में स्थिरता देखी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार जीरे में एक्सपोर्ट से अच्छी मांग देखने को मिल रही है चीन के अलावा बांग्लादेश से भी मांग बढ़ रही है, बांग्लादेश के सुलतान तथा डायमंड ब्रांड द्वार गुजरात से जीरे की खरीददारी की जा रही है।

पिछले माह तक भारतीय बाजार में एक्सपोर्ट से अच्छी मांग देखने को मिली है तथा आने वाले समय में चीन के द्वारा की जा रही खरीदी से बाजार में रौनक देखी जा सकती है।

मानसून के पहले बाजार में वैसे भी अच्छे बीज की खरीददारी चालू हो जाती है ताकि किसान बारिश के मौसम में अच्छी पैदावार के लिए उत्तम किस्म के जीरे के बीज का उपयोग कर सके।

जीरे के भाव इस वक़्त निचले स्तर पर होने की वजह से वैश्विक बाजार से जीरे की मांग में वृद्धि देखने को मिलेगी, इसके अलावा अन्य जीरा उत्पादक देशों में राजनितिक तकलीफों की वजह से जीरा निर्यात पर असर पड़ने की सम्भावना है जिससे भारतीय बाजार में वैश्विक बाजार से जीरे की पूछ परख बढ़ेगी।

उंझा की मंडी में आवक कम होती देखी जा रही है जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति में कमी देखी जा सकती है, राजकोट तथा गोंडल की मंडियों में भी यही हाल देखा जा रहा है।


Market Verity Min Max Pre.Min Pre.Max Arrival
Unjha Rough 2375 2475 2385 2485 18000
Unjha Ncdex 2700 2800 2775 2825
Unjha Best Quality 3050 3150 3075 3175
Unjha Bomabay BOLD 3175 3275 3200 3300
Rajkot Europe Quality 2925 3025 2950 3050 1700
Rajkot Singapore Quality 2825 2925 2850 2950
Rajkot Discolor 2725 2825 2750 2850
Rajkot Super Quality 3025 3225 3050 3250
Rajkot Europe 3300 3300 3325 3325
Rajkot Singapore 3200 3200 3225 3225
Gondal Super Quality 2800 3100 2825 3100 750
Gondal Medium 2700 2850 2725 2850
Merta Jeera 12300 14900 12300 15000
Nagour Jeera 12500 15000 12500 15100
Kekri Jeera 12500 14800 12000 15000
Byawar Jeera 12500 14500 12500 14800
Jodhpur Jeera 13000 15500 13000 15700
Phalodi Jeera 13000 14000 13000 14000
Bijay Nagar Jeera 13900 14300 13800 14400
Bikaner Jeera 13200 13900 13200 13900
Bilara Jeera 12000 15000 12000 15000


(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)

       
  Rate this story 1 out of 52 out of 53 out of 54 out of 55 out of 5 Rated
0.0

   Post comment
Comment :

Note : This forum is moderated. We reserve the right to not publish and/or edit the comment on the site, if the comment is offensive, contains inappropriate data or violates our editorial policy.
Name :  
Email :  
   

Post Comment  

Top 5 Special Reports
Desi Moong (Jaipur) Inflection Point: Retesting Key Re...
Rajkot Groundnut Oil Loose Correction Underway / Next ...
US Cotton net export sales for April 12-18 at 177,100 R...
US soybean net sales for April 12-18 at 210,900 MT, dow...
Black Matpe Polished (AP) Consolidating Above Key Supp...
Copyright © CC Commodity Info Services LLP. All rights reserved.