मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) दक्षिण भारत में जारी बारिश से फिलहाल राहत का कोइ संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक़ आंध्र प्रदेश के अंदरुनी हिस्से समेत कोंकण और गोवा के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ओडिशा, बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के भी कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में बारिश का सिलसिला 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
24 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी बारिश की चेतावनी है।