login_img.jpg
Login ID:
Password:
Partner Login
Contact Us : 7066511911

महाराष्ट्र: ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

12 Feb 2018 11:00 am
 Comments 0 Comments  |  Comments Post Comment  |  Font Size A A A 

मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ इलाके में रविवार को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, ओलावृष्टि जालना, बुलढाणा, बीड, परभणी, अकोला, वाशिम और अमरावती जिलों में हुई।

रविवार सुबह से महाराष्ट्र के कई भागों में तेज हवा के साथ ओले गिरे और बारिश भी हुई। इसका सबसे बुरा असर किसानों की फसलों पर हुआ। नींबू के आकार के ओलों ने लोगों को 1999 और 2014 में हुए आसमानी कहर की याद दिला दी। इस आफत ने 2 लोगों की जान भी ले ली।

इस आफत से बुलढाणा जिले के 50 गांव में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक आई इस आफत में गेहूं, चना, प्याज, आम और अंगूर की फसल को नुकसान हुआ है।

अकोला जिले के अकोट तहसील मे लगभग 14 गावों को इससे नुकसान पहुंचा है। इस ओलावृष्टि से जिले की लगभग 700 से 1000 हेक्टर चने की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसकी जानकारी तहसीलदार विश्वनाथ घुगे ने दी है।

वहीं, महाराष्ट्र के जालना जिले में घनसावंगी, जालना, मंठा और अन्य जगह भारी मात्रा में ओले गिरे। ओले गिरने से आम, मोसंबी, अंगूर, प्याज आदी फसल को नुकसान हुआ है।

(कमोडिटिजकण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा;+91-22-40015533)


       
  Rate this story 1 out of 52 out of 53 out of 54 out of 55 out of 5 Rated
0.0

   Post comment
Comment :

Note : This forum is moderated. We reserve the right to not publish and/or edit the comment on the site, if the comment is offensive, contains inappropriate data or violates our editorial policy.
Name :  
Email :  
   

Post Comment  

Top 5 Special Reports
Mumbai Pigeon Pea Tur (Lemon) Positive Short-term Tren...
Jaipur Mustard Seed Trending Lower / Next Support at R...
Mustard Cake (Jaipur) Correction Underway / Next Suppo...
Kabuli Chana (Indore) Bearish Trend / Next Support at ...
Weekly: ICE cotton futures extend decline; little suppo...
Copyright © CC Commodity Info Services LLP. All rights reserved.