login_img.jpg
Login ID:
Password:
Partner Login
Contact Us : 7066511911

तिलहन और धान की जोरदार खेती के साथ खरीफ रकबा 10% बढ़ा

7 Aug 2020 9:07 pm
 Comments 0 Comments  |  Comments Post Comment  |  Font Size A A A 

मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) देश में धान और तिलहन की जोरदार बोआई के साथ खरीफ फसलों का रकबा पिछले साल से 10% बढ़ गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 7 अगस्त तक देश में कुल 965.55 लाख हेक्टेयर में खेती हुई है। जबकि पिछले साल इस अवधि में खरीफ का रकबा 877.52 लाख हेक्टेयर था।

खरीफ की प्रमुख फसल धान की खेती 7 अगस्त तक 17.36% बढ़कर 321.79 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। जबकि पिछले साल इस अवधि में यहां 274.19 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई थी। देश में सामान्य तौर पर 397.29 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है।

इस दौरान खरीफ तिलहन की खेती में 15.5% की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 181.20 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती हुई है। जबकि पिछले साल इस अवधि में 156.88 लाख हेक्टेयर में इसकी बोआई हुई थी। जिसमें सबसे ज्यादा बढ़त मूंगफली की खेती में हुई है। इस साल यहां 47.29 लाख हेक्टेयर में रिकॉर्ड मूंगफली की खेती हुई है। जो पिछले साल के मुकाबले 43.94% ज्यादा है। पिछले साल इस अवधि में 32.86 लाख हेक्टेयर में इसकी खेती हो सकी थी। बाजार में अच्छा भाव मिलने और ऊंचे न्यूनतम समर्थन मूल्य को देखकर गुजरात और राजस्थान समेत कई अहम राज्यों के किसानों ने इसकी खेती बढ़ाई है।

सोयाबीन का रकबा पिछले साल के मुकाबले 7.49% बढ़कर 118.07 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है। ये सोयाबीन की 110.32 लाख हेक्टेयर के सामान्य रकबे से भी ज्यादा है। पिछले साल इस अवधि में यहां 109.84 लाख हेक्टेयर में सोबाबीन की बोआई हुई थी। इस दौरान तिल की बोआई भी पिछले साल के 10.94 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 6.68% बढ़कर 11.67 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि कैस्टर की खेती 45.93% 2.76 लाख हेक्टेयर में पहुंच गई है।

दाल के मामले में देश को कमोवेश अत्मनिर्भर होने के साथ इस साल खरीफ दलहन की खेती पिछले साल के 114.77 लाख हेक्टेयर से 4.20% बढ़कर 119.59 लाख हेक्टेयर तक चली गई है। हालांकि अभी भी ये 128.88 लाख हेक्टेयर के सामान्य रकबे से पीछे है। लेकिन 7 अगस्त तक देश में 42.50 लाख हेक्टेयर में खरीफ की प्रमुख दलहन अरहर यानि तुअर की बोआई हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 5.63% ज्यादा है। पछले साल इस अवधि में यहां 40.23 लाख हेक्टेयर में इसकी खेती हो सकी थी। वहीं इस साल मूंग की खेती सबसे ज्यादा 16.66% बढ़ी है। देश में 32.13 लाख हेक्टेयर में मूंग की खेती हुई है, जबकि पिछले साल इस अवधि में 27.54 लाख हेक्टेयर में इसकी खेती हो सकी थी। साथ ही उड़द की खेती पिछले साल से 6.63% बढ़कर 34.55 लाक हेक्टेयर में हुई है। आमतौर पर देश में 35.53 लाख हेक्टेयर में उड़द की खेती होती है।

देश में अबतक कपास के रकबे में भी 4.13% की बढ़त देखी जा रही है। गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा को छोड़कर कमोवेश सभी राज्यों में इसकी खेती बढ़ी है। अबतक कुल 123.64 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती हो चुकी है। जबकि पिछले साल इस अवधि में 118.73 लाख हेक्टेयर कपास का रकबा था।

मक्का, ज्वार और बाजरा समेत मोटे अनाजों की खेती भी पिछले साल से 3.66% बढ़कर 160.43 लाख हेक्टेयर तक चली गई है। जिसमें 14.04 लाख हेक्टेयर में ज्वार, 61.75 लाख हेक्टेयर में बाजरा और 75.88 लाख हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई है।


       
  Rate this story 1 out of 52 out of 53 out of 54 out of 55 out of 5 Rated
0.0

   Post comment
Comment :

Note : This forum is moderated. We reserve the right to not publish and/or edit the comment on the site, if the comment is offensive, contains inappropriate data or violates our editorial policy.
Name :  
Email :  
   

Post Comment  

Top 5 Special Reports
US soybean net sales for May 3-9 at 265,700 MT, down 38...
US cotton net export sales for May 3-9 at 156,500 RB, d...
Desi Moong (Jaipur) Counter-trend Decline / Next Suppo...
Rajkot Groundnut Oil Loose Counter-trend Rally / Next ...
Mustard Cake (Jaipur) Correction Underway / Next Suppo...
Copyright © CC Commodity Info Services LLP. All rights reserved.