login_img.jpg
Login ID:
Password:
Partner Login
Contact Us : 7066511911

कमजोर मांग तथा गिरते वायदे से हल्दी में कमजोरी

17 May 2018 4:55 pm
 Comments 0 Comments  |  Comments Post Comment  |  Font Size A A A 

मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - कमजोर मांग, गिरते वायदे तथा बढ़ती आवक की वजह से आज हल्दी में गिरावट के साथ कारोबार देखा गया।

आज भारत के मुख्य बाजारों में 100 से 200 रुपये की मंदी देखी गई, कडप्पा का बाजार आज बंद था।

सूत्रों के अनुसार आने एनसीडीएक्स की एक्सपायरी नजदीक आने की वजह से हल्दी में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, अगले सप्ताह से गिरावट रुकने की उम्मीद लगाईं जा रही है, गिरावट रुकने के पश्चात् बाजार में स्थिरता देखी जा सकती है

निज़ामाबाद में हल्दी की आवक बहोत कम हो चुकी है, परन्तु अन्य मंडियों में हल्दी की आवक लगातार बनी हुई है, आने वाले 15 से 25 दिनों के अन्दर नये फसल का 75 से 80% हिस्सा (आवक) बाजार में आ चूका होगा।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हल्दी के उत्पादन में लगभग 10 से 15% की कमी देखी जा रही है वहीँ पुराने स्टॉक में भी लगभग 35 से 40% (2016-17 में 35 लाख, तथा 2017-18 में 22 लाख) की कमी बनी हुई है, इस वर्ष भारत में एक्सपोर्ट की मांग में वृद्धि देखी जा रही है, आयुर्वेदिक दवाई तथा कोस्मेटिक कंपनियों की ओर से मांग में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है।

इस वर्ष बाजारों में अच्छी तथा सुखी हल्दी की आवक देखी जा रही है तथा आने वाले समय में बाजार में हल्दी में तेजी की धारणा को देखते हुए व्यापारी तथा स्टॉकिस्ट हल्दी का स्टॉक करने के लिए सक्रियता देखी जा सकते है।

पुरे भारत में इस वर्ष हल्दी के उत्पादन का अनुमान लगभग 58 से 62 लाख बैग (प्रत्येक 70 किलो बैग) का लगाया जा रहा है तथा घरेलु तथा एक्सपोर्ट की खपत 70 से 75 लाग बैग की हो सकती है जिसे देखते हुए आने वाले वर्ष में कैरी फॉरवर्ड स्टॉक बहोत कम होने की संभावना के चलते आने वाले समय में हल्दी के दाम 3 अंको को छू सकते है, परन्तु जुलाई तथा अगस्त के माह में मानसून सीजन में बारिश के आंकड़े हल्दी में तेजी मंदी के खेल में मुख्य भूमिका निभा सकते है।



Market Verity Min Max Arrival
Nizamabad Gattha 7200 7400 4000
Nizamabad Finger 7500 7800
Nizamabad Double Polish Finger 8500 8700
Nizamabad Double Polish Gattha 8200 8400
Duggirala Gattha 6400 7000 1200
Duggirala Finger 6500 7000
Basmatnagar Gattha 7300 7700 5000
Basmatnagar Finger 7400 7500
Sangli Kadapa 7400 7500 8640
Sangli Rajapuri 8400 8600
Warangal Gatha 6800 7000 6000
Warangal Finger 7000 7300
Kesamudram Gattha 6500 6900 6000
Kesamudram Finger 7100 7200
Erode Finger 7900 8100 4500
Erode Gattha 7300 7500
Hingoli Finger 6900 7700 3000
Nanded Gattha 7000 7200 3000
Nanded Finger 7000 7300
Nanded Double Polish Gattha 7300 7500
Nanded Double Polish Finger 7600 7800
Jintur Gattha 6500 7000 600
Jintur Finger 6500 7000
Jintur Double Polish Gattha 7000 7200
Jintur Double Polish Finger 7000 7200

(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)

       
  Rate this story 1 out of 52 out of 53 out of 54 out of 55 out of 5 Rated
0.0

   Post comment
Comment :

Note : This forum is moderated. We reserve the right to not publish and/or edit the comment on the site, if the comment is offensive, contains inappropriate data or violates our editorial policy.
Name :  
Email :  
   

Post Comment  

Top 5 Special Reports
Desi Moong (Jaipur) Inflection Point: Retesting Key Re...
Rajkot Groundnut Oil Loose Correction Underway / Next ...
US Cotton net export sales for April 12-18 at 177,100 R...
US soybean net sales for April 12-18 at 210,900 MT, dow...
Black Matpe Polished (AP) Consolidating Above Key Supp...
Copyright © CC Commodity Info Services LLP. All rights reserved.