मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज भारत में धनिये की प्रमुख मंडी रामगंज में लगभग 12 हजार बैग धनिये की आवक रही तथा बाजार में अच्छी लेवाली के कारण बाजार 50 रुपये प्रति 100 किलोग्राम तेज देखे गए।
राजस्थान की प्रमुख मंडी कोटा तथा बारां में सामान्य व्यापार दर्ज किया गया वहीँ मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में भी स्थिरता के साथ व्यापार देखा गया।
गुजरात की गोंडल मंडी में आज हमालों की हड़ताल की वजह से नीलामी बंद थी परन्तु राजकोट की मंडी में 2500 बैग धनिये की नीलामी हुई परन्तु बाजार आज अपेक्षाकृत स्थिर देखे गए।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार धनिये में कुछ समय तक ऐसा ही रुख देखने को मिल सकता है, व्यापारियों के पास धनिये का ज्यादा स्टॉक बचा हुआ है इसलिए व्यापारी धनिये का स्टॉक करने के इच्छुक नहीं दिख रहे है।
दूसरी और अब बाजार में सटोरिये हावी हो सकते है क्योंकि उन्हें पता है की बाजार अब दिशाहीन हो चूका है इसलिए इस प्रकार के मौके वो चुकाना नहीं चाहेंगे, आने वाले हफ़्तों में बाजार में उठापटक देखने को मिल सकती है।
आज मुंदरा पोर्ट के लिए धनिये में ऍफ़ओबी मूल्य (ईगल मशीन क्लीन 5% स्प्लिट) 782 डॉलर प्रति टन तथा 100 स्प्लिट के लिए 708 डॉलर प्रति टन की पेशकश की गई, वहीँ सिंगल पैरट के लिए 1068 तथा डबल पैरट के लिए के लिए 1148 डॉलर प्रति टन के भाव बोले गए।
धनिये की वास्तविक दिशा का पता इस वक़्त किसी भी व्यापारी को नहीं है क्योंकि पिछले 2 साल से स्टॉक को एवरेज करने की वजह से कई व्यापारी अपनी जमापूंजी गँवा बैठे है इस हालात में वे तथा उन्हें देखते हुए अन्य व्यापारी जोखिम नहीं उठाना चाहते जिसकी वजह से धनिये की चाल फिलहाल किस और जाएगी ये कह पाना संभव नहीं है परन्तु इस वक़्त धनिये में मंदी की धरना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एनसीडेक्स में आज धनिया का मई वायदा (16:35 बजे) -1.31 (-67) मजबूती के साथ 5034 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 5118 तथा निचला भाव 5025 का देखा गया है।
धनिया में कमजोर मांग तथा अच्छी आवक के कारण कमजोरी देखी जा रही है परन्तु आने वाले माह में गर्मी के मौसम में मसाला कंपनी की मांग से बाजार में हल्की सकारात्मकता नजर आ सकती है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Guna
|
BADAMI
|
4200
|
4300
|
4200
|
4300
|
10000
|
Guna
|
SCOOTER
|
5000
|
5400
|
5000
|
5400
|
|
Guna
|
EAGLE
|
4500
|
4600
|
4500
|
4600
|
|
Kota
|
BADAMI
|
4000
|
4300
|
4000
|
4300
|
3000
|
Kota
|
EAGLE
|
4400
|
4700
|
4400
|
4700
|
|
Ramaganj
|
EAGLE
|
4700
|
4800
|
4600
|
4800
|
15000
|
Ramaganj
|
BADAMI
|
4400
|
4500
|
4200
|
4500
|
|
Baran
|
BADAMI
|
4000
|
4200
|
4000
|
4200
|
3500
|
Baran
|
EAGLE
|
4300
|
4500
|
4300
|
4500
|
|
Baran
|
SCOOTER
|
4700
|
4900
|
4700
|
4900
|
|
Rajkot
|
AVG EAGLE
|
800
|
835
|
800
|
835
|
2500
|
Rajkot
|
EAGLE
|
835
|
875
|
835
|
875
|
|
Rajkot
|
SCOOTER
|
875
|
935
|
875
|
935
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)