मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज भारत में जीरे की प्रमुख मंडी उंझा में लगभग 25 हजार बैग जीरे की आवक रही तथा बाजार में अच्छी लेवाली के कारण बाजार 25 रुपये प्रति 20 किलोग्राम तेज थे।
उंझा में फ़िलहाल नकदी का संकट टलता नजर आ रहा है, व्यापारियों द्वारा हड़ताल के दबाव में बैंक व्यापारियों के ज्यादा नकदी (2 लाख) देने के लिए तैयार हो चुकी है ताकि व्यापार सुचारू रूप से चालु रह सके।
गुजरात की गोंडल मंडी में आज हमालों की हड़ताल की वजह से नीलामी बंद थी परन्तु राजकोट की मंडी में 3 हजार बैग जीरे की नीलामी हुई परन्तु बाजार आज अपेक्षाकृत कमजोर देखे गए।
एक्सपोर्ट में डिमांड घरेलु बाजार में खपत तथा स्टोकिस्तों की खरीद से जीरा एक सप्ताह में करीब 1 हजार रुपये ऊपर उठ चुका है परन्तु अब व्यापारियों के मन में शंका उत्पन्न हो रही है की सटोरिये बाजार की दिशा खराब करने से हिचकिचाएंगे नहीं जिससे बाजार का माहौल ख़राब होने की संभावना है।
कई व्यापारी दबी जुबान कहते नजर आये की इस वक़्त जीरे का वायदा हाजिर बाजार से निचे है परन्तु अब हेजिंग के लिए सटोरिये वायदे में अप्रत्याशित तेजी ला सकते है जिससे उन्हें हेजिंग (बदला) करने में आसानी हो सके।
फ़िलहाल जीरे में मांग के अनुरूप आपूर्ति तथा बाजार में सामान्य गतिविधि चल रही है जिससे बाजार में सकारात्मकता देखी जा सकती है, यदि बाजार में सबकुछ सामान्य रहा तो बाजार का भविष्य उज्जवल देखी जा सकता है परन्तु सटोरिये कभी भी बाजार में अस्थिरता पैदा कर सकते है जैसे की पहले भी कर चुके है।
एनसीडेक्स में आज जीरा का मई वायदा (15:30 बजे) -0.19 (-30) कमजोरी के साथ 16130 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 16235 तथा निचला भाव 16055 का देखा गया है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Unjha
|
Rough
|
2425
|
2525
|
2400
|
2500
|
25000
|
Unjha
|
Ncdex
|
2775
|
2875
|
2750
|
2850
|
|
Unjha
|
Best Quality
|
3225
|
3325
|
3200
|
3300
|
|
Unjha
|
Bomabay BOLD
|
3125
|
3225
|
3100
|
3200
|
|
Rajkot
|
Europe Quality
|
2940
|
3065
|
2950
|
3075
|
3000
|
Rajkot
|
Singapore Quality
|
2800
|
2925
|
2825
|
2950
|
|
Rajkot
|
Discolor
|
2610
|
2810
|
2625
|
2825
|
|
Rajkot
|
Super Quality
|
3050
|
3150
|
3075
|
3175
|
|
Rajkot
|
Europe
|
3250
|
3350
|
3275
|
3375
|
|
Rajkot
|
Singapore
|
3175
|
3225
|
3200
|
3250
|
|
Merta
|
Jeera
|
13500
|
16500
|
14000
|
17000
|
|
Nagour
|
Jeera
|
13000
|
15200
|
13000
|
15400
|
|
Kekri
|
Jeera
|
13000
|
15700
|
13000
|
16000
|
|
Byawar
|
Jeera
|
12000
|
14500
|
12000
|
14000
|
|
Jodhpur
|
Jeera
|
13000
|
15000
|
12500
|
15400
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)