मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज गुजरात में जीरे की आवक सामान्य से कम थी जिसकी वजह से मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पी परिणामस्वरूप बाजार में तेजी देखी गई।
आज उंझा की मंडी में लगभग 23 हजार बैग जीरे की आवक हुई तथा बाजार में हल्की तेजी देखी गई।
राजकोट की मंडी में 2500 की आवक रही तथा बाजार में 20 से 25 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की बढ़त देखी गई वहीँ गोंडल की मंडी आज बंद थी।
राजस्थान में पिछले सप्ताह जीरे की आवक में तेजी देखने को मिल रही थी परन्तु पिछले 2 दिन में अक्षय तृतीया की वजह से व्यापार बांध जैसा था तथा आज भी बाजार में ग्राहकी नदारद है किन्तु सोमवार से बाजार में फिर से अच्छी आवक देखने को मिल सकती है।
सीरिया जीरा निर्यात के मामले में भारत का कड़ा प्रतिद्वंदी है वर्तमान संकट के चलते भारतीय जीरा निर्यातकों के पास मांग बढ़ सकती है जिससे आने वाले समय में जीरे की कीमतों में उछाल आ सकता है परन्तु सीरिया का संकट कितना बड़ा है आने वाले दिनों में पता चलेगा जिससे भारतीय जीरे की दिशा परिवर्तित हो सकती है।
सीरिया तथा अन्य जीरा उत्पादक देशों में इस वक़्त जीरे के उत्पादन में कमी आई है जिससे भारतीय जीरे में मांग बढ़ने की सम्भावना है।
उंझा के व्यापारी के अनुसार बाजार में नकदी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है, बैंक अधिक मात्र में नकदी नहीं दे रहे है जिससे व्यापार करने में असुविधा हो रही है।
निचले स्तर पे एक्सपोर्ट से हो रही पूछताछ की वजह से घरेलु बाजार में जीरे में अच्छी तेजी का रुख बना हुआ है व्यापारी भी अब तेजी की धारणा की तरफ मुड़ते दिखाई दे रहे है जिससे आने वाले कुछ दिनों में बाजार में उंचाई देखी जा सकती है।
एनसीडेक्स में आज जीरे का मई वायदा (15:32 बजे) +0.93% (+150) बढ़त के साथ 16230 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 16380 तथा निचला भाव 15960 का देखा गया था।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Unjha
|
Rough
|
2400
|
2500
|
2385
|
2485
|
23000
|
Unjha
|
Ncdex
|
2750
|
2850
|
2410
|
2810
|
|
Unjha
|
Best Quality
|
3200
|
3300
|
3185
|
3285
|
|
Unjha
|
Bomabay BOLD
|
3100
|
3200
|
3060
|
3160
|
|
Rajkot
|
Europe Quality
|
2950
|
3075
|
2925
|
3050
|
2500
|
Rajkot
|
Singapore Quality
|
2825
|
2950
|
2800
|
2925
|
|
Rajkot
|
Discolor
|
2625
|
2825
|
2600
|
2800
|
|
Rajkot
|
Super Quality
|
3075
|
3175
|
3050
|
3150
|
|
Rajkot
|
Europe
|
3275
|
3375
|
3250
|
3350
|
|
Rajkot
|
Singapore
|
3200
|
3250
|
3170
|
3225
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)