login_img.jpg
Login ID:
Password:
Partner Login
Contact Us : 7066511911

मार्च अंत तक 263 लाख गांठ से ज्यादा कॉटन की हुई आवक, उत्पादन अनुमान स्थिर - उद्योग

25 Apr 2024 1:59 pm
 Comments 0 Comments  |  Comments Post Comment  |  Font Size A A A 
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (कमोडिटीज कंट्रोल) पहली अक्टूबर 2023 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2023-24 में मार्च 2024 अंत तक देशभर की मंडियों में 263.13 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो कॉटन की आवक हो चुकी है तथा उद्योग ने इसके उत्पादन अनुमान को 309.70 लाख गांठ के पूर्व स्तर पर स्थिर रखा है।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुमान के अनुसार मार्च 2024 अंत तक देशभर की मंडियों में 263.13 लाख गांठ कॉटन की हो चुकी है। कुल आवक में उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 42.26 लाख गांठ, गुजरात में 68.02 लाख गांठ, महाराष्ट्र की मंडियों में 68.74 लाख गांठ तथा मध्य प्रदेश में 16.25 लाख गांठ की आवक हुई है।

उधर तेलंगाना में मार्च अंत तक 33.56 लाख गांठ, आंध्रप्रदेश में 10.26 लाख गांठ तथा कर्नाटक में 18.20 लाख गांठ तथा तेलंगाना में 90 हजार गांठ कॉटन की आवक हुई है। ओडिशा में 3.30 लाख गांठ और अन्य राज्यों में 1.65 लाख गांठ कॉटन की आवक हुई है।

सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2023 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2023-24 में कॉटन का उत्पादन 309.70 लाख गांठ होने का अनुमान है, जोकि फरवरी के उत्पादन अनुमान के बराबर है। हालांकि उससे पहले उद्योग ने 294.10 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान लगाया था।

फसल सीजन 2022-23 में देशभर में 318.90 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन हुआ था।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुमान के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में कॉटन का उत्पादन फसल सीजन 2023-24 में पंजाब में 3.50 लाख गांठ, हरियाणा में 13.50 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 15 लाख गांठ एवं लोअर राजस्थान के 14 लाख गांठ को मिलाकर कुल 46 लाख गांठ होने का अनुमान है।

सीएआई के अनुसार मध्य भारत के राज्यों गुजरात में चालू फसल सीजन में 87 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 80 लाख गांठ तथा मध्य प्रदेश के 18 लाख गांठ को मिलाकर कुल 185 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है।

दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में चालू फसल सीजन में 34 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 12.50 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 20 लाख गांठ तथा तमिलनाडु के 6.50 लाख गांठ को मिलाकर कुल 73 लाख गांठ के कॉटन के उत्पादन का अनुमान है।

ओडिशा में चालू खरीफ में 3.70 लाख गांठ एवं अन्य राज्यों में 2 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है।

सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2023 को कॉटन का बकाया स्टॉक 28.90 लाख गांठ का बचा हुआ था, जबकि 309.70 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है। चालू सीजन में करीब 20.40 लाख गांठ कॉटन का आयात होने की उम्मीद है। ऐसे में कुल उपलब्धता 359 लाख गांठ की बैठेगी।

चालू फसल सीजन में कॉटन की कुल घरेलू खपत 317 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि इस दौरान 22 लाख गांठ का निर्यात होने की उम्मीद है।

देशभर की मंडियों में पहली अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक 263.13 लाख गांठ कॉटन की आवक हो चुकी है, जबकि इस दौरान पांच लाख गांठ का आयात हो चुका है। चालू सीजन में कॉटन का कुल निर्यात करीब 22 लाख गांठ का होने का अनुमान है जोकि पिछले फसल सीजन की तुलना में 6.50 लाख गांठ ज्यादा है। पिछले फसल सीजन में 15.50 लाख गांठ कॉटन निर्यात हुआ था।

चालू फसल सीजन के अंत में 30 सितंबर 2024 को देश में 20 लाख गांठ कॉटन का बकाया स्टॉक बचने का अनुमान है, जोकि इसके पिछले ​सीजन के 28.90 लाख गांठ से कम है।

(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो +91-9820130172)

       
  Rate this story 1 out of 52 out of 53 out of 54 out of 55 out of 5 Rated
0.0

   Post comment
Comment :

Note : This forum is moderated. We reserve the right to not publish and/or edit the comment on the site, if the comment is offensive, contains inappropriate data or violates our editorial policy.
Name :  
Email :  
   

Post Comment  

Top 5 Special Reports
Castor Oil (Kadi) Weak Price Trend / Next Support at R...
Akola Pigeon Pea (Tur) Desi Bilty Trending Higher / Ne...
Global equity/currency market update: Asian shares brac...
Weekly: ICE raw sugar futures unchanged battling supply...
Weekly: ICE cotton futures posts 10th straight week of ...
Copyright © CC Commodity Info Services LLP. All rights reserved.