मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - चेन्नई के साथ साथ कोलकाता के आयातकों द्वारा खरीदी मांग के कारण गुरूवार को बर्मा में उड़द के भाव में बढ़त दर्ज की गई।
स्थानीय व्यापारी ने बताया की चेन्नई के आयातक तो पहले से उड़द की खरीदी में सक्रिय थे, पर कोलकाता के आयातकों द्वारा खरीदी आज से ही देखी जा रही है।
इसबीच स्थानीय व्यापारी तुअर की खरीदी जोरशोर से कर रहे हैं। भारत में इस वर्ष तुअर का उत्पादन कम होने की संभावना के कारण वहां से मांग निकलने की संभावना से स्थानीय लेवाली तुअर में बनी हुई है।
ज्ञात हो की भारत के मुख्य तुअर उत्पादक इलाकों में कमजोर बारिश के बाद गर्म मौसम के कारण उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में प्रभावित होने की संभावना है।
एक स्थानीय व्यापारी ने बताया की एक जहाज 30,000 टन उड़द और 2,000 टन तुअर के साथ २ नवंबर को चेन्नई के लिए बर्मा से रवाना होगी। जबकि एक अन्य जहाज 20,000 टन उड़द और 1,000 टन तुअर के साथ 5 नवंबर को चेन्नई के लिए निकलेगी।