मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) मांग में कमी और दुनिया भर से आ रहे कमजोर संकेतों के बीच ग्लोबल मार्केट में कॉटन का दाम 11 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। अमेरिका में कोरोना वायरस से मौतें बढ़ने से कल ये 5.2% की तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जारी होने वाले एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के रद्द होने की आशंकाओं के बीच इसका भाव 2.7-3 सेंट लुढ़क गया।
ICE पर कॉटन का मई वायदा 272 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 48.41 सेंट/पाउंड पर बंद हुआ। वहीं जुलाई वायदा 268 पॉइंट्स गिरकर 48.22 सेंट/पाउंड पर बंद हुआ।
कॉटन मेंअब 46.44 सेंट पर अहम सपोर्ट है। जबकि इसमे 52.24 सेंट का सपोर्ट है।