मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) मांग में कमी की आशंका के बीच मलेशियाई पाम तेल में गिरावट बढ़ गई है। हल्की मजबूती पर शुरुआत के बाद इसमें तेजी टिक नहीं सकी और कारोबार का पहला सत्र गिरावट भरा रहा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉक डाउन की वजह से खाने के तेल की मांग में कमी का अनुमान है।
बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव (BMD) पर क्रूड पाम तेल का जून वायदा 24 रिंगिट की गिरावट के साथ 2315 रिंगिट पर बंद हुआ। कल भी इसमें करीब 2.7% की तेज गिरावट आई थी।
गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के दम पर आज इसकी शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रिंगिट में कमजोरी से भी सपोर्ट मिला था। लेकिन चीन में बाकी खाने के तेल की कीमतों में गिरावट और लॉक डाउन से मांग गिरने की आशंका से इसमे ऊपरी स्तर से बिकवाली हावी हो गई।
डालियन एक्सचेंज पर सोया तेल और पाम तेल वायदा ने 0.6% की गिरावट के साथ कारोबार हुआ।