मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) भारत सरकार के मलेशियाई पाम तेल इंपोर्ट पर रोक से इनकार के बावजूद इसकी कीमतों को कोेई सपोर्ट नहीं है। कारोबार के पहले सत्र में आज मलेशिया में पाम तेल का भाव स्थिर रहा। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कल मलेशिया से पाम तेल इंपोर्ट पर रोक से इनकार किया था। उनके मुताबिक भारत फ्री ट्रेड और सबसे समान व्यवहार करने में यकीन रखता है। साथ ही उन्होने मलेशिया पर किसी तरह के प्रतिबंध की योजना से भी इनकार किया।
हालांकि भारत के भारोसे के बावजूद आज बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स (BMD) पर क्रूड पाम तेल अप्रैल वायदा 2,886 रिंगिट/टन पर स्थिर रहा। कारोबार के पहसे सत्र में इसकी चाल 2,902-2,871 रिंगिट के दायरे में रही।
गौरतलब है कि मलेशिया में पाम तेल की कीमतों में इस हफ्ते करीब 7.9% की गिरावट आ चुकी है, जो सितंबर 2012 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।
आपको बता दें भारत, दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य तेल इंपोर्टर, पिछले हफ्ते यहां रिफाइंड पाम तेल के इंपोर्ट पर प्रतिबंधित लगा दिया गया। साथ ही बाजार में इस तरह की भी खबरें आईं कि भारत सरकार घरेलू कंपनियों को मलेशिया से सौदे न करने की अनौपचारिक एडवायजरी जारी की है। तर्क दिया जा रहा था कि भारत में नए नागरिकता कानून और कश्मीर में कार्रवाई को लेकर मलेशिया के प्रधान मंत्री द्वारा आलोचनाओं की वजह से केंद्र सरकार नाराज है।