मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) राजस्थान में सरसों की बुआई पिछले साल से आगे चल रही है। मौसम का साथ मिलने से यहां सरसों की खेती 10% बढ़ गई है।
राज्य के कृषि विभाग के मुताबिक यहां 6 नवंबर तक 17.74 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है। जबकि पिछले साल इस अवधि में यहां 16.06 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती हुई थी।पिछले साल कुल यहां 27.65 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई थी।
राज्य सरकार ने इस साल के लिए राजस्थान में 25.50 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई का लक्ष्य तय किया है।
आपको बता दें देश में सबसे ज्यादा सरसों की पैदावार राजस्थान में होती है। कुल घरेलू सरसों उत्पादन में राजस्थान की करीब 48% हिस्सेदारी है। इसके बाद मध्य प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा सरसों उत्पादक राज्य है। जबकि ग्लोबल सरसों प्रोडक्शन में कनाडा और चीन के बाद भारत तीसरे पायदान पर है।