मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) मौसम का मिजाज देश के कुछ इलाकों में फिर से बिगड़ गया है। अगले 3 दिनों तक MP और महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-तड़क के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।
मुंबई के आसमान में इस खबर को लिखे जाने तक घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग का मुताबिक अगले 24 घंटे में कोंकण और गोवा के अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
19 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट है। साथ ही मुंबई और गोवा के लिए मौसम विभाग ने नारंगी रंग की चेतावनी भी जारी की है।
कोंकण-गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के भी कुछ इलाकों में अगले तीन दिन तक गरज-तड़क के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।