मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज हाजिर बाजार में अच्छी खरीददारी देखी जा रही है जिसकी वजह से महाराष्ट्र के बाजारों में लगभग 50 से 100 रुपये की तेजी देखी गई वहीँ दक्षिण भारत के बाजारों में स्थिरता के साथ कारोबार देखा गया, हल्दी की मांग में हल्की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
गौरतलब है की पिछले कुछ दिनों से हल्दी के वायदे में लगातार कमजोरी देखी जा रही है जिससे हाजिर बाजार के व्यापारियों में भय का वातावरण बनता जा रहा है, परन्तु निचले कीमत स्तर पर हाजिर बाजार में बड़े व्यापारी हल्दी की खरीददारी करते देखी जा रहे है जिससे यह संकेत मिल रहा है की आने वाले दिनों में हल्दी की मंदी पर विराम लग सकता है।
मानसून से अब तक हल्दी के उत्पादन क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है जिससे पैदावार बढ़ने की संभावना बनती जा रही है परन्तु केरल तथा कर्णाटक में हल्दी के उत्पादन वाले क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने से वहां की फसल नष्ट हो चुकी है, इसके अलावा सांगली के कुछ हिस्सों में कम बारिश की खबरें आ रही है।
निजामाबाद तथा वारंगल के क्षेत्र में बारिश सामान्य से अधिक है यदि बारिश का प्रतिशत ऐसा ही बना रहा तो आने वाले दिनों में पानी की अधिकता से हल्दी की फसल को नुकसान पहुँच सकता है।
महाराष्ट्र में ( बसमत नगर, नांदेड तथा हिंगोली के हल्दी के क्षेत्र) सामान्य बारिश की खबरें मिल रही है, यही हाल तमिनाडु का है वहां भी अच्छी से फसल को लाभ मिलता नजर आ रहा है।
कई व्यापारियों से बात करने के बाद हमने पाया की इस वर्ष हल्दी का उत्पादन लगभग 75 से 80 लाख बैग का हो सकता है, इस समय हल्दी का स्टॉक लगभग 28 लाख के आसपास है जो वर्ष के अंत में 5 से 7 लाख का रह सकता है जिससे आने वाले वर्ष में हल्दी की उपलब्धता लगभग 85 लाख बैग की हो सकती है, इसके विपरीत घरेलु तथा अंतराष्ट्रीय खापर भी लगभग इतनी ही मानी जाती है जिससे हल्दी में ज्यादा मंदी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
हाजिर बाजार में हल्दी की दैनिक आवक 12 से 15 हजार बैग तक सिमित हो चुकी है तथा आवक धीरे धीरे कम होती जा रही है जिससे आने वाले दिनी में हल्दी की कीमत को समर्थन मिल सकता है।
Market
|
Verity
|
Min (100/Kg)
|
Max (100/Kg)
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6400
|
6500
|
3000
|
Nizamabad
|
Finger
|
6500
|
6800
|
|
Nizamabad
|
D P Finger
|
7600
|
7800
|
|
Nizamabad
|
D P Gattha
|
7500
|
7600
|
|
Duggirala
|
Gattha
|
5700
|
6000
|
300
|
Duggirala
|
Finger
|
6100
|
6250
|
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
6500
|
6900
|
4000
|
Basmatnagar
|
Finger
|
6700
|
7500
|
|
Warangal
|
Gattha
|
5500
|
5700
|
500
|
Warangal
|
Finger
|
5500
|
5800
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
5300
|
5500
|
50
|
Kesamudram
|
Finger
|
5400
|
5600
|
|
Erode
|
Finger
|
7300
|
7500
|
3300
|
Erode
|
Gattha
|
6200
|
6400
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6000
|
6000
|
300
|
Cuddapah
|
Finger
|
6100
|
6300
|
|
Nanded
|
Gattha
|
6700
|
7000
|
2000
|
Nanded
|
Finger
|
7000
|
7400
|
|
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)