मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - आज उंझा की मंदी में लगभग 2000 बैग की आवक रही तथा कम आवक की वजह्स इ बाजार में 15 से 20 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई, उंझा के अलावा भारत में जीरे के साडी मंडिया बंद रही।
व्यापरियों के अनुसार आने वाले सोमवार से अगले सोमवार तक गुजरात की सभी मंडियों में कृष्ण जन्मष्मी की वजह से अवकाश होगा जिसे देखते हुए व्यापारी भी बाजार में सक्रीय नहीं दिख रहे है।
कमजोर रुपये तथा तुर्की के घरेलु संकट बढ़ने से भारतीय जीरे की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है जिसके चलते हाजिर बाजार में जीरे में मजबूती देखी जा रही थी परन्तु उपरी स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग की वजह से जीरे में आंशिक कमजोरी देखी जा रही है परन्तु व्यापारियों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में जीरे फिर से ऊपर जा सकता है।
चीन की खरीददारी इस समय कम हो रही है तथा घरेलु बाजार में ऊँची कीमतों की वजह से स्टॉकिस्ट जीरे का स्टॉक करने से कतरा रहे है जिसकी वजह से बाजार में सुस्ती देखी जा रही है।
रुपये में कमोजोरी का फायदा विदेशी ग्राहक (चीन, बांग्लादेश, ताइवान तथा दुबई) अच्छी तरह से उठा चुके है क्योंकि भारतीय रूपया कमजोर होने पर उन्हें जीरे का आयात सस्ता पड़ता है, इसलिए जब तक भारतीय रूपया कमजोर रहेगा एक्सपोर्ट में मांग बनी रह सकती है।
दूसरी ओर सीरिया तथा तुर्की में घरेलु हालात ठीक नहीं होने की वजह से वे जीरे का उत्पादन उचित मात्रा में नहीं कर पाए तथा वहां के हालत को देखते हुए जीरे के आयातक देश इस समय वहां से जीरे का आयात करना पसंद नहीं कर रहे है जिससे आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में जीरे की मांग फिर से बढ़ रही है।
गुजरात में जीरे के उत्पादन वाले हिस्सों में बारिश की कमी बनी हुई है यदि बारिश इसी गति से बनी रहेगी तो बाजार में बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है, बाजार में सूत्रों के मुताबिक जीरे इस वर्ष 21000 के स्तर को पार कर सकता है।
Market
|
Verity
|
Min (100/Kg)
|
Max (100/Kg)
|
Arrival
|
Unjha
|
Rough (20 Kg)
|
3275
|
3375
|
2000
|
Unjha
|
Ncdex (20 Kg)
|
3425
|
3525
|
|
Unjha
|
Best Quality (20 Kg)
|
3675
|
3775
|
|
Unjha
|
Bomabay BOLD (20 Kg)
|
3725
|
3825
|
|
All Rate In 100 & 20 Kg.
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)