मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - बकरीद की वजह से आवक में कमी तथा सुस्त खरीददारी की वजह से जीरे में कमजोर व्यापार दर्ज किया गया।
कमजोर रुपये तथा तुर्की के घरेलु संकट बढ़ने से भारतीय जीरे की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है जिसके चलते हाजिर बाजार में जीरे में मजबूती देखी जा रही है।
ने वाले सप्ताह में जीरे में मामूली सुधार हो सकता है लेकिन इसके बाद कीमतों में तेजी आने की संभावना है जो 22,000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को छू सकता है।
व्यापारियों के अनुसार चीन, ताइवान और बांग्लादेश से अच्छी निर्यात मांग की खबरें हैं इसके अलावा बारिश ने तुर्की और सीरिया में फसलों को नुकसान पहुंचाया है जिसकी वजह से वे वैश्विक बाजार में जीरे की आपूर्ति कर पाने में असमर्थ है।
रुपये में कमोजोरी का फायदा इस समय विदेशी ग्राहक (चीन, बांग्लादेश, ताइवान तथा दुबई) अच्छी तरह से उठा रहे है क्योंकि भारतीय रूपया कमजोर होने पर उन्हें जीरे का आयात सस्ता पड़ता है, इसलिए जब तक भारतीय रूपया कमजोर रहेगा एक्सपोर्ट में मांग बनी रह सकती है।
दूसरी ओर सीरिया तथा तुर्की में घरेलु हालात ठीक नहीं होने की वजह से वे जीरे का उत्पादन उचित मात्रा में नहीं कर पाए तथा वहां के हालत को देखते हुए जीरे के आयातक देश इस समय वहां से जीरे का आयात करना पसंद नहीं कर रहे है जिससे भारतीय बाजार में जीरे की मांग बढ़ रही है।
गौरतलब है की बांग्लादेश में कुछ दिन पहले तक विदेशी करेंसी की कमी की वजह से वहां के बैंक आउटवर्ड रेमिटेंस नहीं कर रहे थे परन्तु इस वक़्त वहां के हालत में सुधार दिखाई दे रहा है, तथा वहां के बैंक नियमों में ढील दे रहे है जिससे वहां के इम्पोर्टर भारतीय जीरे की खरीददारी कर रहे है।
मई माह में जीरे का एक्सपोर्ट (मुंदरा तथा पीपावाव पोर्ट से) लगभग (मुंदरा से 21962 टन तथा पीपावाव से 3839 टन) 25801 टन हुआ था, जिससे साफ़ साफ़ पता चलता है की एक्सपोर्ट में मांग लगातार बढती जा रही है।
मानसून में देरी से बाजार में चिंता हो रही है जिसके चलते मसाला बाजार में छिटपुट तेजी का माहौल बन रहा है, इस बीच जीरे ने सभी मसालों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है, यदि रूपया इसी तरह कमजोर रहा तो जीरे में एक्सपोर्ट मांग के चलते अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
Market
|
Verity
|
Min (100/Kg)
|
Max (100/Kg)
|
Arrival
|
Unjha
|
Rough (20 Kg)
|
3250
|
3350
|
8000
|
Unjha
|
Ncdex (20 Kg)
|
3400
|
3500
|
|
Unjha
|
Best Quality (20 Kg)
|
3650
|
3750
|
|
Unjha
|
Bomabay BOLD (20 Kg)
|
3700
|
3800
|
|
Rajkot
|
Europe Quality (20 Kg)
|
3525
|
3625
|
500
|
Rajkot
|
Singapore Quality (20 Kg)
|
3450
|
3550
|
|
Rajkot
|
Discolor (20 Kg)
|
3350
|
3450
|
|
Rajkot
|
Super Quality (20 Kg)
|
3625
|
3675
|
|
Rajkot
|
Europe (20 Kg)
|
3900
|
3900
|
|
Rajkot
|
Singapore (20 Kg)
|
3825
|
3825
|
|
Gondal
|
Super Quality (20 Kg)
|
3650
|
3700
|
500
|
Gondal
|
Medium (20 Kg)
|
3450
|
3550
|
|
Byawar
|
Jeera
|
17000
|
18000
|
|
Jodhpur
|
Jeera
|
16900
|
18100
|
|
Phalodi
|
Jeera
|
16850
|
18100
|
|
Bilara
|
Jeera
|
16900
|
18050
|
|
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)