मुबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - आज गुंटूर तथा वारंगल में अच्छी आवक की वजह से बाजार में सामान्य कारोबार दर्ज किया गया।
घरेलु तथा एक्सपोर्ट में बढती मांग कमजोर रुपये तथा कम स्टॉक के कारण आने वाले सप्ताह में मिर्च की कीमतों में मजबूती देखी जा सकती है।
इस बीच मिर्ची की बुवाई शुरू हो गई है, इस वर्ष लाल मिर्ची की कीमतें आकर्षक होने की वजह से बुवाई का क्षेत्र बढ़ने की संभावना हैं।
भारत की 2017-18 मिर्च उत्पादन एक साल की तुलना में कम था क्योंकि किसानों ने कम क्षेत्र में फसल लगाई क्योंकि पिछले वर्षों में उन्हें काफी नुकसान हुआ था।
बाजार के सूत्रों के मुताबिक अच्छी मिर्ची का स्टॉक बेहद सिमित मात्र में देखा जा रहा है तथा कोल्ड स्टोरेज की मिर्ची में 55 से 60% की हिस्सेदारी एक्सपोर्टरों की होने की खबर है, ऐसे में घरेलु बाजार में लाल मिर्ची की सप्लाई पर असर पड़ सकता है, इसके अलावा उत्तर तथा उत्तर पूर्वी भारत से बीज वाली तथा मीडियम क्वालिटी की लाल मिर्ची की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है जिससे गुंटूर तथा वारंगल के बाजारों में लाल मिर्ची में बाजार मजबूत देखे जा रहे है।
गौरतलब है की उत्तर भारत से मीडियम क्वालिटी की लाल मिर्ची की मांग में अच्छी वृद्धू हुई है तथा साल दर साल वैश्विक जनसँख्या में वृद्धि के कारण लाल मिर्ची की खपत लगातार बढती जा रही है तथा मिर्ची का औसत उत्पादन लगभग एक जैसा होने की वजह से आपूर्ति में कमी देखी जा रही है जिसकी वजह से मांग तथा आपूर्ति में अस्थिरता देखी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक एक्सपोर्ट से लगातार मांग बढ़ रही है तथा बांग्लादेश में करंसी की समस्या ( बांग्लादेश के बैंको में डॉलर की कमी की वजह से आउटवर्ड रेमिटेंस पर रोक) लगभग ख़त्म होने की कगार पर है जिसकी वजह से बांग्लादेश से लाल मिर्ची की मांग बढ़ सकती है, चीन भी इस वर्ष लाल मिर्ची की खरीददारी बढ़ा सकता है।
दीर्धकालीन समय में लाल मिर्ची में मंदी की आशंका से इनकार किया जा रहा है तथा स्टॉक में कमी तथा आने वाले वर्ष में उत्पादन में कमी से लाल मिर्ची में अच्छी तेजी रहने की संभावना बनती नजर आ रही है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Guntur
|
334/S4
|
70
|
91
|
40000
|
Guntur
|
TEJA (COLD)
|
88
|
106
|
|
Guntur
|
BYADGI
|
90
|
105
|
|
Guntur
|
273
|
90
|
108
|
|
Guntur
|
No 5
|
90
|
105
|
|
Guntur
|
341
|
95
|
107
|
|
Guntur
|
S10
|
70
|
91
|
|
Warangal
|
DD (MED)
|
75
|
84
|
3000
|
Warangal
|
334 (COLD)
|
75
|
82
|
|
Warangal
|
TEJA (COLD)
|
85
|
98
|
|
Warangal
|
1048 (COLD)
|
85
|
90
|
|
Warangal
|
AGNI (COLD)
|
75
|
90
|
|
Warangal
|
TOMATO (COLD)(LOW)
|
75
|
90
|
|
Warangal
|
W.HOT (COLD-MED)
|
65
|
105
|
|
All Rate in Rs Per Kg.
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)