मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - वायदे में हो रही कमजोरी के डर से हाजिर बाजार में हल्दी में कमजोरी देखी जा रही है, आज मुख्य बाजारों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमजोरी दर्ज की गई।
गौरतलब है की हल्दी के उत्पादन वाले कई क्षेत्रों में वर्षा की कमी का सामना करना पड़ रहा है वहीँ कई क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा हो रही है।
महाराष्ट्र तथा निज़ामाबाद के क्षेत्र में वर्ष की कमी बनी हुई है. व्यापारी तथा किसानों के अनुसार अगले 10 से 15 दिनों में बारिश नहीं हुई तो फसल में कमी की आशंका है, वहीँ वारंगल तथा केसमुद्रम में ज्यादा बारिश की वजह से फसल नष्ट हो सकती है।
10 अगस्त को हुई एनसीडीईक्स की बैठक में कहा गया की आने वाली फसल में लगभग 20% की वृद्धि संभव है जिसे देखते हुए हल्दी में ज्यादा तेजी की सम्भावना से इनकार किया जा रहा है परन्तु बारिश के रुख से बाजार की दिशा कभी भी बदल सकती है।
दूसरी ओर व्यापारियों के अनुसार इस समय हल्दी का स्टॉक करीब 28 से 30 लाख बैग का हो सकता है जो की नई फसल आने तक पर्याप्त नहीं है जिसकी वजह से हल्दी की कमी देखी जा सकी है जिससे आने वाले त्योहारी मौसम में बाजार में मांग बढ़ने की सम्भावना है, परन्तु हल्दी में आने वाली उठापटक की जानकारी अगस्त के अंतिम सप्ताह में मिल सकती है, हल्दी के फसल की जानकारी तथा आने वाले समय में तेजी होगी या मंदी की जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिये, समय समय पर हम उक्त जानकारियों से आपको अवगत करते रहेंगे।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6800
|
7000
|
3000
|
Nizamabad
|
Finger
|
6800
|
7300
|
|
Nizamabad
|
D P Finger
|
8200
|
8300
|
|
Nizamabad
|
D P Gattha
|
7900
|
8000
|
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
6700
|
7300
|
4000
|
Basmatnagar
|
Finger
|
7100
|
7800
|
|
Warangal
|
Gattha
|
6100
|
6300
|
1000
|
Warangal
|
Finger
|
6300
|
6500
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
6200
|
6500
|
500
|
Kesamudram
|
Finger
|
6300
|
6600
|
|
Erode
|
Finger
|
7700
|
7900
|
2600
|
Erode
|
Gattha
|
7300
|
7500
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6400
|
6650
|
600
|
Cuddapah
|
Finger
|
6500
|
6850
|
|
Hingoli
|
Finger
|
6600
|
7300
|
2500
|
Nanded
|
Gattha
|
7000
|
7200
|
600
|
Nanded
|
Finger
|
7000
|
7600
|
|
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)