मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - सामान्य खरीददारी तथा अच्छी मांग निकलने से हाजिर बाजार में जीरे में सामान्य व्यापार देखा जा रहा है, एक्सपोर्ट से भी मांग बढ़ने के संकेत मिल रहे है जिसकी वजह से आने वाले समय में जीरे में मजबूती देखी जा सकती है।
आज उंझा में बाजार सामान्य रहा वहीँ राजकोट तथा गोंडल में 10 रुपये कमजोर कारोबार देखा गया, राजस्थान में भी सामान्य कारोबार की खबर है।
बढ़ते एक्सपोर्ट से जीरे की कीमतों में तेजी की उम्मीद लग रही है परन्तु इस वर्ष जीरे के बम्फर उत्पादन की वजह से जीरे की कीमतों पर दबाव बन रहा है जिसकी वजह से जीरे में सिमित दायरे में व्यापार होने की सम्भावना है।
हालांकि निर्यात मांग आने वाले सप्ताहों में बढ़ सकता है इसलिए जीरे में हल्की तेजी की उम्मीद की जा सकती है।
चीन और बांग्लादेश की बढ़ती मांग के कारण भारत ने अप्रैल-अक्टूबर 2017 के दौरान 104,260 टन जीरा निर्यात किया था, जो एक साल पहले 91,024 टन था। हालांकि चीन तथा बांग्लादेश से अब भी धीरे धीरे मांग आती देखी जा रही है।
सीमित आपूर्ति के बीच हाजिर बाजार में हल्की मांग से जीरे की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। भारतीय जीरा के लिए निर्यात मांग मौजूदा स्तर मजबूत होने की उम्मीद है।
भौगोलिक तथा राजनीतिक तनाव के कारण अन्य उत्पादक देशों से जीरे की आपूर्ति कम हो सकती है, सीरिया में बारिश जारी है जिससे निर्यात पर असर पड़ता है जो की भारतीय जीरा के लिए सकारात्मक है।
हालाँकि व्यापारी मानसून का इन्तजार कर रहे है, आई एम् डी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा की केरल में मानसून 29 मई को आ सकता है, अधिकांश मसालों की बुवाई मानसून की बारिश के बाद होती है, मसालों की खेती बारिश पर निर्भर करेगी।
दूसरी ओर बांग्लादेश में डॉलर (विदेशी मुद्रा) का संकट बढ़ता जा रहा है, बांग्लादेश के बैंक फोरेन रेमिटेंस के लिए गाइडलाइन तय कर रहे है, यदि यह संकट बरकरार रहा तो जीरे के एक्सपोर्ट पर प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि बैंकों के संकट की वजह से रेमिटेंस रुक सकता है जिससे जीरे की सप्लाई नहीं हो पायेगी जिससे जीरे की कीमतों पर दबाव बन सकता है, हालांकि ताइवान तथा चीन से जीरे की मांग बढती जा रही है जिससे जीरे पर आ रहा दबाव कुछ समय के लिए कम हो सकता है।
बाजार की गतिविधि के अनुसार जीरे में सीमाबद्ध व्यापार की सम्भावना बढती जा रही है क्योंकि हाजिर तथा एक्सपोर्ट में मांग से जीरे की कीमतों की समर्थन जरुर मिल रहा है परन्तु उत्पादन में अधिकता की वजह से दबाव लगातार बन सकता है जिससे जीरे में सामान्य व्यापार होने की सम्भावना है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Unjha
|
Rough
|
2525
|
2625
|
2525
|
2625
|
10000
|
Unjha
|
Ncdex
|
2900
|
3000
|
2900
|
3000
|
|
Unjha
|
Best Quality
|
3275
|
3375
|
3275
|
3375
|
|
Unjha
|
Bomabay BOLD
|
3300
|
3400
|
3300
|
3400
|
|
Rajkot
|
Europe Quality
|
2915
|
3075
|
2930
|
3080
|
800
|
Rajkot
|
Singapore Quality
|
2875
|
2975
|
2880
|
2980
|
|
Rajkot
|
Discolor
|
2725
|
2825
|
2730
|
2880
|
|
Rajkot
|
Super Quality
|
3050
|
3215
|
3080
|
3230
|
|
Rajkot
|
Europe
|
3375
|
3375
|
3400
|
3400
|
|
Rajkot
|
Singapore
|
3280
|
3280
|
3300
|
3300
|
|
Gondal
|
Super Quality
|
3040
|
3175
|
3050
|
3180
|
900
|
Gondal
|
Medium
|
2860
|
2960
|
2880
|
2980
|
|
Jamjodhpur
|
Super
|
3025
|
3050
|
3025
|
3050
|
150
|
Jamjodhpur
|
Singapore+
|
2980
|
3025
|
2980
|
3025
|
|
Jamjodhpur
|
Singapore
|
2920
|
2980
|
2920
|
2980
|
|
Jamjodhpur
|
Singapore About
|
2950
|
2950
|
2950
|
2950
|
|
Merta
|
Jeera
|
12500
|
15300
|
12500
|
15300
|
|
Nagour
|
Jeera
|
12800
|
15300
|
12800
|
15300
|
|
Kekri
|
Jeera
|
13800
|
15300
|
13800
|
15300
|
|
Byawar
|
Jeera
|
12500
|
15400
|
12500
|
15400
|
|
Jodhpur
|
Jeera
|
13000
|
15200
|
13000
|
15200
|
|
Phalodi
|
Jeera
|
13000
|
15000
|
13000
|
15000
|
|
Bijay Nagar
|
Jeera
|
11000
|
15100
|
11000
|
15100
|
|
Bikaner
|
Jeera
|
13000
|
15150
|
13000
|
15150
|
|
Bilara
|
Jeera
|
13000
|
15000
|
13000
|
15000
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)