मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - हल्दी में सुस्त खरीददारी की वजह से आज प्रमुख मंडियों में कमजोरी देखी गई।
आज निज़ामाबाद में लगभग 4500 बैग हल्दी की आवक देखी गई तथा बाजार 100 रुपये कमजोर देखे गए वहीँ इरोड में भी 3700 की आवक के साथ बाजार में स्थिरता दर्ज की गई।
सांगली में 7900 नांदेड में 2500 बसमत नगर बसमत नगर में 5 हजार वारंगल में 6000 तथा जिन्तुर में 500 बैग हल्दी की आवक के साथ बाजार में 100 से 200 रुपये की कमजोरी देखी गई, दुग्गीराला में 1200 तथा कडप्पा में 1000 बैग की आवक के साथ बाजार में स्थिरता दर्ज की गई, आज हिंगोली में नीलामी नहीं हो सकी अगली नीलामी बुधवार को होगी, मक्के की ज्यादा आवक की वजह से के-समुद्रम में हल्दी की अगली नीलामी 16 मई से शुरू होगी।
आज भारत की प्रमुख मंडियों में हल्दी की आवक लगभग 37000 बैग थी, अच्छी आवक के बावजूद बाजार में खरीददार सक्रिय नहीं है।
निज़ामाबाद में हल्दी की आवक बहोत कम हो चुकी है, परन्तु अन्य मंडियों में हल्दी की आवक लगातार बनी हुई है, आने वाले 15 से 25 दिनों के अन्दर नये फसल का 75 से 80% हिस्सा (आवक) बाजार में आ चूका होगा।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हल्दी के उत्पादन में लगभग 10 से 15% की कमी देखी जा रही है वहीँ पुराने स्टॉक में भी लगभग 35 से 40% (2016-17 में 35 लाख, तथा 2017-18 में 22 लाख) की कमी बनी हुई है, इस वर्ष भारत में एक्सपोर्ट की मांग में वृद्धि देखी जा रही है, आयुर्वेदिक दवाई तथा कोस्मेटिक कंपनियों की ओर से मांग में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है।
इस वर्ष बाजारों में अच्छी तथा सुखी हल्दी की आवक देखी जा रही है तथा आने वाले समय में बाजार में हल्दी में तेजी की धारणा को देखते हुए व्यापारी तथा स्टॉकिस्ट हल्दी का स्टॉक करने के लिए सक्रियता देखी जा सकते है।
पुरे भारत में इस वर्ष हल्दी के उत्पादन का अनुमान लगभग 58 से 62 लाख बैग (प्रत्येक 70 किलो बैग) का लगाया जा रहा है तथा घरेलु तथा एक्सपोर्ट की खपत 70 से 75 लाग बैग की हो सकती है जिसे देखते हुए आने वाले वर्ष में कैरी फॉरवर्ड स्टॉक बहोत कम होने की संभावना के चलते आने वाले समय में हल्दी के दाम 3 अंको को छू सकते है, परन्तु जुलाई तथा अगस्त के माह में मानसून सीजन में बारिश के आंकड़े हल्दी में तेजी मंदी के खेल में मुख्य भूमिका निभा सकते है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
7100
|
7500
|
7200
|
7600
|
4500
|
Nizamabad
|
Finger
|
7400
|
7900
|
7500
|
8000
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Finger
|
8600
|
8900
|
8700
|
9000
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Gattha
|
8400
|
8600
|
8500
|
8700
|
|
Duggirala
|
Gattha
|
6400
|
6900
|
6400
|
6900
|
1500
|
Duggirala
|
Finger
|
6500
|
6900
|
6500
|
6900
|
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
7300
|
7500
|
7500
|
8000
|
5000
|
Basmatnagar
|
Finger
|
7200
|
7500
|
7300
|
8100
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
7400
|
7600
|
7500
|
7800
|
7900
|
Sangli
|
Rajapuri
|
8400
|
8700
|
8600
|
8900
|
|
Warangal
|
Gatha
|
7000
|
7300
|
7200
|
7500
|
6000
|
Warangal
|
Finger
|
7200
|
7500
|
7400
|
7700
|
|
Erode
|
Finger
|
8200
|
8400
|
8200
|
8400
|
3700
|
Erode
|
Gattha
|
7600
|
7800
|
7600
|
7800
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6800
|
7100
|
6800
|
7100
|
1000
|
Cuddapah
|
Finger
|
7000
|
7300
|
7000
|
7300
|
|
Nanded
|
Gattha
|
7300
|
7500
|
7500
|
7800
|
2500
|
Nanded
|
Finger
|
7200
|
7500
|
7700
|
8000
|
|
Nanded
|
Double Polish Gattha
|
7300
|
7600
|
7700
|
7900
|
|
Nanded
|
Double Polish Finger
|
7800
|
8000
|
8000
|
8200
|
|
Jintur
|
Gattha
|
6600
|
7300
|
6700
|
7400
|
500
|
Jintur
|
Finger
|
6600
|
7500
|
7000
|
7600
|
|
Jintur
|
Double Polish Gattha
|
7200
|
7400
|
7400
|
7600
|
|
Jintur
|
Double Polish Finger
|
7000
|
7500
|
7700
|
7800
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)