मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज भारत में धनिये की प्रमुख मंडी रामगंज में लगभग 7 से 8 हजार बैग धनिये की आवक रही परन्तु सुस्त खरीददारी की वजह से बाजार सुस्त थे।
राजस्थान की प्रमुख मंडी कोटा में स्थिर परन्तु बारां में बाजार 100 कमजोर थे, वहीँ मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में भी स्थिरता के साथ अच्छा देखा गया।
गुजरात की गोंडल मंडी में आज पेंडिंग बचे 55 हजार बैग से 11200 की नीलामी हुई परन्तु बाजार में 20 से 30 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की कमजोरी देखी गई वहीँ राजकोट की मंडी में 1000 बैग धनिये की नीलामी हुई तथा बाजार 10 रुपये प्रति 20 किलो कमजोर थे।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार धनिये में कुछ समय तक ऐसा ही रुख देखने को मिल सकता है, व्यापारियों के पास धनिये का ज्यादा स्टॉक बचा हुआ है इसलिए व्यापारी धनिये का स्टॉक करने के इच्छुक नहीं दिख रहे है।
दूसरी और अब बाजार में सटोरिये हावी हो सकते है क्योंकि उन्हें पता है की बाजार अब दिशाहीन हो चूका है इसलिए इस प्रकार के मौके वो चुकाना नहीं चाहेंगे, आने वाले हफ़्तों में बाजार में उठापटक देखने को मिल सकती है।
गौरतलब है की दिसंबर से अप्रेल के बीच भारत से मसालों का निर्यात लगभग 20% बढ़ा जिसमे धनिये का कुल निर्यात 19% बढ़कर 27985 टन हुआ।
आज मुंदरा पोर्ट के लिए धनिये में ऍफ़ओबी मूल्य (ईगल मशीन क्लीन 5% स्प्लिट) 775 डॉलर प्रति टन तथा 100 स्प्लिट के लिए 698 डॉलर प्रति टन की पेशकश की गई, वहीँ सिंगल पैरट के लिए 1068 तथा डबल पैरट के लिए के लिए 1148 डॉलर प्रति टन के भाव बोले गए।
धनिये की वास्तविक दिशा का पता इस वक़्त किसी भी व्यापारी को नहीं है क्योंकि पिछले 2 साल से स्टॉक को एवरेज करने की वजह से कई व्यापारी अपनी जमापूंजी गँवा बैठे है इस हालात में वे तथा उन्हें देखते हुए अन्य व्यापारी जोखिम नहीं उठाना चाहते जिसकी वजह से धनिये की चाल फिलहाल किस और जाएगी ये कह पाना संभव नहीं है परन्तु इस वक़्त धनिये में मंदी की धरना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एनसीडेक्स में आज धनिया का मई वायदा (15:10 बजे) +0.63 (+31) बढ़त के साथ 4925 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 4943 तथा निचला भाव 4855 का देखा गया है। जबकि धनिये का वायदा कल 3% निचे चला गया था।
धनिया में कमजोर मांग तथा अच्छी आवक के कारण कमजोरी देखी जा रही है तथा आने वाले समय में भी कमजोरी के संकेत देखे जा रहे है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Guna
|
BADAMI
|
4200
|
4300
|
4200
|
4300
|
5000
|
Guna
|
SCOOTER
|
5000
|
5400
|
5000
|
5400
|
|
Guna
|
EAGLE
|
4500
|
4600
|
4500
|
4600
|
|
Kota
|
BADAMI
|
4000
|
4300
|
4000
|
4300
|
2500
|
Kota
|
EAGLE
|
4400
|
4700
|
4400
|
4700
|
|
Ramaganj
|
EAGLE
|
4700
|
4800
|
4700
|
4800
|
8000
|
Ramaganj
|
BADAMI
|
4400
|
4500
|
4400
|
4500
|
|
Baran
|
BADAMI
|
3900
|
4000
|
4000
|
4100
|
4000
|
Baran
|
EAGLE
|
4100
|
4200
|
4300
|
4400
|
|
Baran
|
SCOOTER
|
4500
|
4600
|
4700
|
4900
|
|
Rajkot
|
AVG EAGLE
|
780
|
815
|
790
|
825
|
1000
|
Rajkot
|
EAGLE
|
815
|
855
|
825
|
865
|
|
Rajkot
|
SCOOTER
|
855
|
950
|
865
|
925
|
|
Gondal
|
SINGLE PARROT
|
750
|
810
|
900
|
1025
|
11200
|
Gondal
|
EAGLE +
|
810
|
865
|
825
|
875
|
|
Gondal
|
Super Quality
|
865
|
950
|
875
|
925
|
|
Kubhraj
|
EAGLE
|
4500
|
4700
|
4500
|
4700
|
3000
|
Kubhraj
|
BADAMI
|
4300
|
4400
|
4300
|
4400
|
|
Binaganj
|
EAGLE
|
4600
|
4700
|
4600
|
4700
|
1500
|
Binaganj
|
BADAMI
|
4300
|
4400
|
4300
|
4400
|
|
Mandsour
|
EAGLE
|
4200
|
4300
|
4200
|
4300
|
2000
|
Mandsour
|
BADAMI
|
4000
|
4200
|
4000
|
4200
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)