मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज हल्दी में सामान्य आवक परन्तु ऊँचे भाव से हो रही प्रॉफिट बुकिंग की की वजह से कमजोर व्यापार दर्ज किया गया, परन्तु एक्सपोर्ट तथा घरेलु बाजार से आ रही जबरदस्त मांग की वजह से हल्दी का बाजार अब भी मजबूत दिखाई दे रहा है।
कल के अवकाश के बाद आज निज़ामाबाद में 18 हजार बैग हल्दी की आवक दर्ज की गई परन्तु बाजार में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमजोरी देखी गई वहीँ दुग्गीराला का बाजार आज भी बंद था।
इरोड में 5300 बैग कडप्पा में 1300 बैग वारंगल में 3000 तथा के समुद्रम में 1500 बैग हल्दी की आवक रही तथा की आवक रही तथा बाजार सामान्य थे परन्तु केसमुद्रम में अच्छे माल में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई।
महाराष्ट्र के सांगली में 14500 बैग की आवक रही तथा बाजार में 200 से 300 रुपये की कमजोरी देखी गई, वहीँ बसमत नगर में 15 हजार बैग की हिंगोली में 4 हजार की आवक तथा नांदेड में 7 हजार की आवक दर्ज की गई तथा बाजार में 200 से 300 की मंदी देखी गई।
पिछले 15 दिनों ने हल्दी के भाव निचले स्तर से करीब 1000 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके थे इसलिए व्यापारी आशंकित होकर अपना मुनाफा निकाल रहे है, हल्दी में कमजोरी का रुख आने वाले 1 या 2 दिनों तक रह सकता है परन्तु एक्सपोर्ट तथा घरेलु बाजार से आ रही मांग से हल्दी का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है परन्तु इसलिए व्यापारियों को सतर्क होकर व्यापार करना चाहिए।
घरेलु बाजार में बढती हुई मांग तथा एक्सपोर्ट में अच्छी पूछताछ से हल्दी के बाजार में व्यापारिक सक्रियता बढती जा रही है तथा आने वाले दिनों में हल्दी की मांग में वृद्धि देखने को मिल सकती है, कई व्यापारियों ने दबी जुबान बताया की अब तक लोगों को स्टॉक की जानकारी नहीं है किन्तु आने वाले दिनों में जब उन्हें पता चलेगा की मांग के अनुरूप बाजार में स्टॉक मौजूद नहीं है तो व्यापारी हल्दी का स्टॉक करना चाहेंगे जिससे हल्दी में अच्छी मांग आ सकती है।
इस वर्ष हल्दी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 22 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 1.55 लाख टन) बचा है परन्तु घरेलु उत्पादन को मिला लिया जाये तो पुरे वर्ष के लिए हल्दी की उपलब्धता करीब 82 लाख बैग की (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 5.75 लाख टन) की रहेगी परन्तु घरेलु तथा एक्सपोर्ट में इस वर्ष लगभग 75 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 5.25 लाख टन) हल्दी की खपत होने की उम्मीद है जिसे देखते हुए वर्ष 2019 में हल्दी का कैरीफॉरवर्ड स्टॉक लगभग 7 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 0.5 लाख टन) रह सकता है जिसे देखते हुए हल्दी में लॉन्ग टर्म के लिए तेजी का माहौल बन सकता है।
एनसीडेक्स में आज हल्दी का मई वायदा (15:20 बजे) -1.42 (-98) कमजोरी के साथ 6804 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 6908 तथा निचला भाव 6774 का देखा गया है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6500
|
6600
|
6600
|
6700
|
18000
|
Nizamabad
|
Finger
|
7000
|
7200
|
7000
|
7300
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Finger
|
7800
|
8000
|
7900
|
8000
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Gattha
|
7500
|
7500
|
7300
|
7400
|
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
6600
|
6800
|
6800
|
7000
|
15000
|
Basmatnagar
|
Finger
|
6800
|
7400
|
7000
|
7600
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
6800
|
7300
|
6800
|
7500
|
14500
|
Sangli
|
Rajapuri
|
9500
|
16000
|
9500
|
16800
|
|
Warangal
|
Gatha
|
6200
|
6200
|
6200
|
6200
|
2500
|
Warangal
|
Finger
|
6400
|
6600
|
6400
|
6600
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
6350
|
6450
|
6400
|
6400
|
1500
|
Kesamudram
|
Finger
|
6400
|
6650
|
6600
|
6600
|
|
Erode
|
Finger
|
7600
|
7800
|
7600
|
7800
|
5300
|
Erode
|
Gattha
|
6800
|
7000
|
6800
|
7000
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6200
|
6400
|
6200
|
6400
|
1300
|
Cuddapah
|
Finger
|
6400
|
6650
|
6400
|
6650
|
|
Hingoli
|
Finger
|
6500
|
7275
|
6600
|
7500
|
4000
|
Nanded
|
Gattha
|
6200
|
6700
|
6600
|
7000
|
7000
|
Nanded
|
Finger
|
6500
|
6900
|
6500
|
7300
|
|
Nanded
|
Double Polish Gattha
|
6500
|
7200
|
6600
|
7500
|
|
Nanded
|
Double Polish Finger
|
7500
|
7700
|
7000
|
8000
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)