मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज भारत में धनिये की प्रमुख मंडी रामगंज में लगभग 10 हजार बैग धनिये की आवक रही परन्तु सुस्त खरीददारी की वजह से बाजार बाजार सुस्त थे।
राजस्थान की प्रमुख मंडी कोटा में स्थिर परन्तु बारां में बाजार 100 कमजोर थे, वहीँ मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में भी स्थिरता के साथ व्यापार देखा गया।
गुजरात की गोंडल मंडी में आज हमालों की हड़ताल की वजह से नीलामी बंद थी परन्तु राजकोट की मंडी में 2000 बैग धनिये की नीलामी हुई परन्तु बाजार आज अपेक्षाकृत 10 रुपये प्रति 20 किलो कमजोर थे।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार धनिये में कुछ समय तक ऐसा ही रुख देखने को मिल सकता है, व्यापारियों के पास धनिये का ज्यादा स्टॉक बचा हुआ है इसलिए व्यापारी धनिये का स्टॉक करने के इच्छुक नहीं दिख रहे है।
दूसरी और अब बाजार में सटोरिये हावी हो सकते है क्योंकि उन्हें पता है की बाजार अब दिशाहीन हो चूका है इसलिए इस प्रकार के मौके वो चुकाना नहीं चाहेंगे, आने वाले हफ़्तों में बाजार में उठापटक देखने को मिल सकती है।
आज मुंदरा पोर्ट के लिए धनिये में ऍफ़ओबी मूल्य (ईगल मशीन क्लीन 5% स्प्लिट) 782 डॉलर प्रति टन तथा 100 स्प्लिट के लिए 708 डॉलर प्रति टन की पेशकश की गई, वहीँ सिंगल पैरट के लिए 1068 तथा डबल पैरट के लिए के लिए 1148 डॉलर प्रति टन के भाव बोले गए।
धनिये की वास्तविक दिशा का पता इस वक़्त किसी भी व्यापारी को नहीं है क्योंकि पिछले 2 साल से स्टॉक को एवरेज करने की वजह से कई व्यापारी अपनी जमापूंजी गँवा बैठे है इस हालात में वे तथा उन्हें देखते हुए अन्य व्यापारी जोखिम नहीं उठाना चाहते जिसकी वजह से धनिये की चाल फिलहाल किस और जाएगी ये कह पाना संभव नहीं है परन्तु इस वक़्त धनिये में मंदी की धरना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एनसीडेक्स में आज धनिया का मई वायदा (15:00 बजे) -1.23 (-62) कमजोर के साथ 4970 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 5029 तथा निचला भाव 4933 का देखा गया है।
धनिया में कमजोर मांग तथा अच्छी आवक के कारण कमजोरी देखी जा रही है तथा आने वाले समय में भी कमजोरी के संकेत देखे जा रहे है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Guna
|
BADAMI
|
4200
|
4300
|
4200
|
4300
|
6000
|
Guna
|
SCOOTER
|
5000
|
5400
|
5000
|
5400
|
|
Guna
|
EAGLE
|
4500
|
4600
|
4500
|
4600
|
|
Kota
|
BADAMI
|
4000
|
4300
|
4000
|
4300
|
1500
|
Kota
|
EAGLE
|
4400
|
4700
|
4400
|
4700
|
|
Ramaganj
|
EAGLE
|
4700
|
4800
|
4700
|
4800
|
10000
|
Ramaganj
|
BADAMI
|
4400
|
4500
|
4400
|
4500
|
|
Baran
|
BADAMI
|
4000
|
4100
|
4000
|
4200
|
3500
|
Baran
|
EAGLE
|
4300
|
4400
|
4300
|
4500
|
|
Baran
|
SCOOTER
|
4700
|
4900
|
4700
|
4900
|
|
Rajkot
|
AVG EAGLE
|
790
|
825
|
800
|
835
|
2000
|
Rajkot
|
EAGLE
|
825
|
865
|
835
|
875
|
|
Rajkot
|
SCOOTER
|
865
|
925
|
875
|
935
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)