मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - कमोडिटीज कंट्रोल ने हल्दी के क्षेत्र में गहन अध्यन करके पिछले 15 दिनों से तेजी के रुख के प्रति आगाह किया था जो की 100% सही रहा, शनिवार की स्पेशल रिपोर्ट में भी ऐसा ही दर्शाया गया था।
आज हल्दी में सामान्य आवक तथा बेहतरीन खरीददारी से बाजार में फिर से एक बार तेजी देखी गई, एक्सपोर्ट तथा घरेलु बाजार से आ रही जबरदस्त मांग की वजह से हल्दी का बाजार लगातार गुलजार हो रहा है।
आज निज़ामाबाद तथा दुग्गीराला का बाजार बंद था।
इरोड में 5000 बैग की आवक रही तथा बाजार सामान्य थे वहीँ कडप्पा में 1000 बैग वारंगल में 3000 तथा के समुद्रम में 1500 बैग हल्दी की आवक रही तथा बाजार में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।
महाराष्ट्र के सांगली में 16400 बैग की आवक रही तथा बाजार में 200 से 300 रुपये का उछाल देखा गया, वहीँ बसमत नगर में 20 हजार बैग की हिंगोली में 10 हजार की आवक तथा नांदेड में 8 हजार की आवक दर्ज की गई तथा बाजार में 200 से 300 की तेजी देखी गई।
व्यापारियों के अनुसार मांग में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिल रही है तथा एक्सपोर्ट में पूछपरख अच्छी चल रही है जिसकी वजह से व्यापार हाथो हाथ हल्दी की खरीददारी कर रहे है इसके अलावा इस हफ्ते बाजार में फिलहाल तेजी का रुझान देखने को मिल सकता है, परन्तु पिछले 15 दिनों में हल्दी का बाजार करीब 1000 से 1200 रुपये ऊपर जा चूका है जिसकी वजह से हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखी जा सकती है इसलिए व्यापारियों को सतर्क होकर व्यापार करना चाहिए।
महाराष्ट्र के प्रमुख उत्पादन क्षेत्र बसमत नगर में अब तक 2 लाख बैग हल्दी की आवक हो चुकी है तथा 14 लाख बैग आने वाले दिनों में आएगी, कडप्पा में 75 हजार बैग हल्दी की आवक हो चुकी है, कुल मिलकर भारत के प्रमुख बाजारों में नई हल्दी की कुल आवक लगभग 35 से 40 लाख बैग की हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार बाजारों में हल्दी का बड़ा हिस्सा आ चुका है तथा अब ज्यादा से ज्यादा 20 से 25 लाख बैग हल्दी बाजार में आनी शेष है, निज़ामाबाद में लगभग 4 लाख बैग के आसपास का स्टॉक तथा सांगली में 2 लाख बैग का स्टॉक देखा जा रहा है, परन्तु मांग को देखते हुए बाजार में स्टॉकिस्ट की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष हल्दी का अधिकतम मूल्य 8840 रुपये प्रति क्विंटल का था परन्तु इस वर्ष उत्पादन की कमी तथा मांग की अधिकता से व्यापारियों को उम्मीद है की हल्दी उक्त आंकड़े को छू सकती है।
इस वर्ष हल्दी का उत्पादन करीब 10 लाख बैग कम है , पिछले वर्ष लगभग 70 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 4.9 लाख टन) हल्दी का उत्पादन हुआ था जबकि इस वर्ष उत्पादन का आंकड़ा लगभग 60 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 4.165 लाख टन) के आसपास है।
घरेलु बाजार में बढती हुई मांग तथा एक्सपोर्ट में अच्छी पूछताछ से हल्दी के बाजार में व्यापारिक सक्रियता बढती जा रही है तथा आने वाले दिनों में हल्दी की मांग में वृद्धि देखने को मिल सकती है, कई व्यापारियों ने दबी जुबान बताया की अब तक लोगों को स्टॉक की जानकारी नहीं है किन्तु आने वाले दिनों में जब उन्हें पता चलेगा की मांग के अनुरूप बाजार में स्टॉक मौजूद नहीं है तो व्यापारी हल्दी का स्टॉक करना चाहेंगे जिससे हल्दी में अच्छी मांग आ सकती है।
इस वर्ष हल्दी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 22 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 1.55 लाख टन) बचा है परन्तु घरेलु उत्पादन को मिला लिया जाये तो पुरे वर्ष के लिए हल्दी की उपलब्धता करीब 82 लाख बैग की (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 5.75 लाख टन) की रहेगी परन्तु घरेलु तथा एक्सपोर्ट में इस वर्ष लगभग 75 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 5.25 लाख टन) हल्दी की खपत होने की उम्मीद है जिसे देखते हुए वर्ष 2019 में हल्दी का कैरीफॉरवर्ड स्टॉक लगभग 7 लाख बैग (प्रति बैग 70 किलोग्राम) (लगभग 0.5 लाख टन) रह सकता है जिसे देखते हुए हल्दी में लॉन्ग टर्म के लिए तेजी का माहौल बन सकता है।
आने वाले सप्ताह में अच्छी मांग तथा खरीददारी को देखते हुए हल्दी में 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी जा सकती है।
एनसीडेक्स में आज हल्दी का मई वायदा (16:52 बजे) +0.29 (+20) मजबूती के साथ 6902 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 7018 तथा निचला भाव 6868 का देखा गया है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Basmatnagar
|
Gatths
|
6800
|
7000
|
6600
|
6800
|
20000
|
Basmatnagar
|
Best Selam/Finger
|
7000
|
7600
|
6800
|
7600
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
6800
|
7500
|
6700
|
7250
|
16450
|
Sangli
|
Rajapuri
|
9500
|
16800
|
9500
|
13600
|
|
Warangal
|
Gatha
|
6200
|
6200
|
5850
|
5850
|
3000
|
Warangal
|
Finger
|
6400
|
6600
|
6150
|
6150
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
6400
|
6400
|
6200
|
6200
|
1500
|
Kesamudram
|
Finger
|
6600
|
6600
|
6400
|
6400
|
|
Erode
|
Phalli(Finger)
|
7600
|
7800
|
7600
|
7800
|
5000
|
Erode
|
Gattha(Bulb)
|
6800
|
7000
|
6800
|
7000
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6200
|
6400
|
6000
|
6250
|
1000
|
Cuddapah
|
Finger
|
6400
|
6650
|
6300
|
6550
|
|
Hingoli
|
Finger
|
6600
|
7500
|
6500
|
7300
|
10000
|
Nanded
|
Gattha
|
6600
|
7000
|
6400
|
6700
|
8000
|
Nanded
|
Finger
|
6500
|
7300
|
6400
|
7000
|
|
Nanded
|
Double Polish Gattha
|
6600
|
7500
|
6500
|
7200
|
|
Nanded
|
Double Polish Finger
|
7000
|
8000
|
6900
|
7700
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)