मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज हल्दी में सामान्य आवक तथा बेहतरीन खरीददारी से बाजार में फिर से एक बार तेजी देखी गई, एक्सपोर्ट तथा घरेलु बाजार से आ रही जबरदस्त मांग की वजह से हल्दी का बाजार लगातार मजबूत देखा जा रहा है।
आज निज़ामाबाद में 11 हजार बैग हल्दी की आवक रही तथा हल्दी की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई।
इरोड में 6300 बैग दुग्गीराला में 600 बैग कडप्पा में 1200 बैग वारंगल में 2000 तथा के समुद्रम में 1500 बैग हल्दी की आवक रही तथा बाजार में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।
महाराष्ट्र के सांगली में अपेक्षाकृत हल्दी का व्यापार कम हुआ आज हल्दी की कुल बिक्री 4231 बैग की हुई तथा बाजार में 100 से 150 रुपये की तेजी देखी गई, वहीँ बसमत नगर में 7 हजार बैग की आवक के साथ बाजार स्थिर थे होंगोली का बाजार आज बंद था।
बाजारों में नई हल्दी की 70 से 80% आवक बाजार में आ चुकी है अगले 15 से 20 दिनों में हल्दी की आवक लगभग कम हो जाएगी जिससे बाजार में मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से बाजार में स्थिरता के साथ तेजी देखने को मिल सकती है।
सूत्रों की माने तो बाजार में इस वक़्त स्टॉकिस्ट, व्यापारी, मसाला कंपनिया तथा एक्सपोर्टर (रमजान के लिए) सभी एक साथ सक्रिय दिखाई दे रहे है जिससे बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।
एक्सपोर्ट के अलावा घरेलु बाजार में मांग अचानक से बढ़ चुकी है, निज़ामाबाद तथा सांगली के व्यापारीयों से बात करने से पता चला है की अप्रेल से मई के बीच ज्यादातर ग्राहक घरेलु खपत के लिए 6 माह से 1 साल तक का स्टॉक करते है जिससे घरेलु बाजार में इन 2 माह में मसालों की मांग अचानक बढ़ जाती है तथा रमजान के अवसर पर एक्सपोर्ट में डिमांड बढती नजर आ रही है।
एनसीडेक्स में आज हल्दी का मई वायदा (15:05 बजे) 0.5 (+34) मजबूती के साथ 6832 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 6968 तथा निचला भाव 6812 का देखा गया है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6600
|
6700
|
6500
|
6600
|
11000
|
Nizamabad
|
Finger
|
7000
|
7300
|
6500
|
7100
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Finger
|
7900
|
8000
|
7800
|
7900
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Gattha
|
7300
|
7400
|
7500
|
7600
|
|
Duggirala
|
Gattha
|
5500
|
6300
|
5500
|
6300
|
600
|
Duggirala
|
Finger
|
5500
|
6300
|
5500
|
6300
|
|
Basmatnagar
|
Gatths
|
6600
|
6800
|
6500
|
6700
|
6000
|
Basmatnagar
|
Best Selam/Finger
|
6800
|
7600
|
6800
|
7500
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
6700
|
7250
|
6600
|
7100
|
4231
|
Sangli
|
Rajapuri
|
9500
|
13600
|
9500
|
13500
|
|
Warangal
|
Gatha
|
5850
|
5850
|
5850
|
5850
|
2000
|
Warangal
|
Finger
|
6150
|
6150
|
6150
|
6150
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
6200
|
6200
|
6100
|
6100
|
1500
|
Kesamudram
|
Finger
|
6400
|
6400
|
6300
|
6300
|
|
Erode
|
Phalli(Finger)
|
7600
|
7800
|
7400
|
7600
|
6300
|
Erode
|
Gattha(Bulb)
|
6800
|
7000
|
6400
|
6800
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6000
|
6250
|
5800
|
6000
|
1200
|
Cuddapah
|
Finger
|
6300
|
6550
|
6000
|
6450
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)