मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज लाल मिर्ची के बाजार में तेज कारोबार देखा गया, ज्यादातर मीडियम माल बाजार में आ रहे है तथा मांग लगातार बढ़ रही है।
आज गुंटूर में लाल मिर्ची की कुल लगभग 40 हजार बैग की थी, मांग तथा आपूर्ति में तालमेल से बाजार में तेजी की धारणा प्रबल होती जा रही है।
इस वक़्त बाजार में औसत तथा मीडियम क्वालिटी की मिर्ची की आवक ज्यादा हो रही है परन्तु मांग बढ़ने के साथ उक्त किस्म की मिर्ची में लेवाली तेज होती जा रही है जिससे कम गुणवत्ता की मिर्च के भाव भी उच्च गुणवत्ता वाली मिर्च के समरूप देखे जा रहे है।
वारंगल में 20 हजार तथा खम्मम में 40 हजार बैग मिर्ची की आवक रही, कमजोर गुणवत्ता की मिर्ची की आवक होने के बावजूद बाजार में मजबूत कारोबार देखा गया।
अच्छे क्वालिटी की मिर्ची बाजारों में कुछ दिनों की मेहमान है, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मीडियम क्वालिटी के मालों में कीमतें अच्छी मिल रही है।
एक्सपोर्ट के अलावा घरेलु बाजार में मांग अचानक से बढ़ चुकी है, गुंटूर के व्यापारी से बात करने से पता चला है की अप्रेल से मई के बीच ज्यादातर ग्राहक घरेलु खपत के लिए 6 माह से 1 साल तक का स्टॉक करते है जिससे घरेलु बाजार में इन 2 माह में मसालों की मांग अचानक बढ़ जाती है तथा रामजान के अवसर पर एक्सपोर्ट में डिमांड बढती नजर आ रही है।
गौरतलब है की मुंदरा पोर्ट में एस4 स्टीमलेस लाल मिर्ची में 1505 (USD/टन) के भाव की पेशकश की जा रही है।
उत्तर भारत से निकली डिमांड से मीडियम तथा फटकी क्वालिटी की मिर्ची की कीमतों को जबरदस्त समर्थन मिलाता नजर आ रहा है तथा आगामी कुछ समय तक जारी रहने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा की पिछले 5 से 10 साल में घरेलु मिर्ची की औसत खपत बढती जा रही है हर कस्बे शहर तथा बड़े शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का चलन बढ़ता जा रहा है जिससे मिर्ची की मांग बढती नजर आ रही है।
स्थानीय व्यापारियों ने जोर देते हुए कहा की मिर्ची में अगला समय मीडियम तथा फटकी मिर्ची के नाम रहेगा क्योंकि माल की कमी की वजह से हल्की तथा मीडियम क्वालिटी के मिर्ची में अप्रत्याशित मांग देखी जा सकती है जिससे बाजार के जानकार भी हैरत में पड़ सकते है।
सूत्रों के अनुसार 10 से 15 मई के आसपास एक्सपोर्ट में रमजान की डिमांड ख़त्म हो सकती है जिससे कुछ दिनों के लिए मिर्ची में स्थिरता आ सकती है या मिर्ची के भाव में हलकी कमजोरी आ जाये तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
व्यापारियों के अनुसार बाजार में इस वक़्त तेजी की धारणा देखी जा रही है तथा आने वाले समयमे बाजार तेज हो सकता है परन्तु प्रॉफिट बुकिंग को अनदेखा नहीं करना चाहिए, व्यापारियों को सतर्क होकर व्यापार करना चाहिए।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Guntur
|
334/S4
|
70
|
88
|
70
|
88
|
40000
|
Guntur
|
TEJA/S17
|
70
|
95
|
70
|
95
|
|
Guntur
|
BYADGI
|
75
|
93
|
75
|
93
|
|
Guntur
|
273
|
85
|
96
|
85
|
96
|
|
Guntur
|
ENDO 5
|
75
|
95
|
75
|
95
|
|
Guntur
|
341
|
75
|
100
|
75
|
100
|
|
Guntur
|
S10
|
70
|
93
|
70
|
93
|
|
Warangal
|
DD
|
75
|
95
|
75
|
95
|
20000
|
Warangal
|
334
|
85
|
92
|
85
|
94
|
|
Warangal
|
TEJA
|
70
|
87
|
70
|
85
|
|
Warangal
|
1048
|
70
|
85
|
70
|
85
|
|
Warangal
|
AGNI
|
75
|
95
|
75
|
92
|
|
Warangal
|
TOMATO
|
70
|
97
|
70
|
100
|
|
Warangal
|
W.HOT
|
80
|
100
|
80
|
101
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)