मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज हल्दी में अच्छी आवक तथा बेहतरीन खरीददारी से बाजार में तेजी देखी गई, एक्सपोर्ट तथा घरेलु बाजार से आ रही मांग की वजह से हल्दी का बाजार मजबूत देखा जा रहा है।
आज निज़ामाबाद में 15 हजार बैग हल्दी की आवक रही तथा हल्दी की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई।
इरोड में 6000 बैग दुग्गीराला में 700 बैग कडप्पा में 1000 बैग वारंगल में 2500 तथा के समुद्रम में 2500 बैग हल्दी की आवक रही तथा बाजार में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।
महाराष्ट्र के सांगली में अक्षय तृतीया की वजह से बाजार बंद था परन्तु मार्केट यद् में 3 दुकानों में 3600 बैग हल्दी की बिक्री हुई तथा बाजार में 100 रुपये की तेजी देखी गई, वहीँ बसमत नगर में 7 हजार बैग की आवक के साथ बाजार स्थिर थे।
किसान अपना माल अच्छी कीमत मिलने से मार्केट यार्ड में ला रहे है तथा माल हाथोहाथ बिक रहा है।
बाजारों में नई हल्दी की आवक शुरू हो चुकी है तथा हल्दी के प्रमुख बाजार सुचारु रूप से चालू हो चुके है परन्तु अच्छी मांग तथा सामान्य आपूर्ति की वजह से बाजार में सक्रियता के साथ कारोबार हो रहा है जिससे हल्दी के बाजार में फिर से पंख लग रहे है।
सूत्रों की माने तो बाजार में इस वक़्त स्टॉकिस्ट, व्यापारी, मसाला कंपनिया तथा एक्सपोर्टर सभी एक साथ सक्रिय दिखाई दे रहे है जिससे बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।
महाराष्ट्र में नई हल्दी की आवक शुरू हो चुकी है, मसाला कंपनी, दवाई तथा हर्बल कंपनिया और स्टॉकिस्ट महाराष्ट्र के बाजारों की और आकर्षित हो सकते है क्योंकि महाराष्ट्र की हल्दी में अन्य राज्यों की अपेक्षाकृत औषधि की मात्र ज्यादा होती है।
सूत्रों के अनुसार एक्सपोर्ट में मांग अच्छी होती जा रही है जिससे आने वाले रमजान माह हल्दी की गल्फ /मुस्लिम देशों में अच्छी आपूर्ति होने की सम्भावना है।
गौरतलब है की इस वर्ष हल्दी का उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुआ है जिससे हल्दी की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है।
एनसीडेक्स में आज हल्दी का मई वायदा (16:05 बजे) +0.71 (+48) मजबूती के साथ 6794 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 6848 तथा निचला भाव 6750 का देखा गया है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Prev Min
|
Prev Max
|
Arrival
|
Prev Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6500
|
6600
|
6400
|
6500
|
15000
|
25000
|
Nizamabad
|
Finger
|
6500
|
7100
|
6400
|
7000
|
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Finger
|
7800
|
7900
|
7800
|
7800
|
|
|
Nizamabad
|
Double Polish Gattha
|
7500
|
7600
|
7500
|
7500
|
|
|
Duggirala
|
Gattha
|
5500
|
6300
|
5500
|
6200
|
700
|
1000
|
Duggirala
|
Finger
|
5500
|
6300
|
5500
|
6200
|
|
|
Basmatnagar
|
Gatths
|
6500
|
6700
|
6500
|
6700
|
7000
|
15000
|
Basmatnagar
|
Best Selam/Finger
|
6800
|
7500
|
6800
|
7500
|
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
6600
|
7100
|
6700
|
7100
|
3600
|
23500
|
Sangli
|
Rajapuri
|
9500
|
13500
|
9500
|
13500
|
|
|
Warangal
|
Gatha
|
5850
|
5850
|
5720
|
5720
|
2500
|
2000
|
Warangal
|
Finger
|
6150
|
6150
|
5920
|
5920
|
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
6100
|
6100
|
6100
|
6100
|
2500
|
1500
|
Kesamudram
|
Finger
|
6300
|
6300
|
6270
|
6270
|
|
|
Erode
|
Phalli(Finger)
|
7400
|
7600
|
7400
|
7600
|
6000
|
4500
|
Erode
|
Gattha(Bulb)
|
6400
|
6800
|
6400
|
6800
|
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
5800
|
6000
|
5800
|
6000
|
1000
|
1700
|
Cuddapah
|
Finger
|
6000
|
6450
|
6000
|
6450
|
|
|
Hingoli
|
Finger
|
6500
|
7300
|
6400
|
7500
|
2500
|
7000
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)