नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में नीचे दाम पर मांग बढ़ने बुधवार को बिनौला के साथ ही कपास खली की कीमतों में 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया। व्यापारियों के अनुसार सुबह कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन शाम होते, होते ग्राहकी बढ़ गई।
हरियाणा के आदमपुर में बुधवार को बिनौला के एक्स फैक्ट्री भाव सुबह 50 रुपये घट गए थे, लेकिन शाम को भाव बढ़कर 2850 से 2875 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, तथा इन भाव में मांग अच्छी देखी गई। कपास खली के भाव भी शाम को बढ़कर 2300 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। ऐलनाबाद और सिरसा में आज बिनौला के भाव में 25-25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमशः 2985 से 2995 रुपये और 2935 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। डबवाली में इसके भाव 25 रुपये बढ़कर 2925 रुपये और फतेहाबाद में 2875 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान की अलवर में बिनौला के भाव 2600 रुपये और जोधरपुर में 2,850 से 2,875 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब के भटिंडा और अबोहर में बुधवार को बिनौला के भाव 35-35 क्रमशः 2875 से 2925 रुपये तथा 2875 से 2925 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
हरियाणा के कैथल कपास खली का भाव बुधवार की शाम को बढ़कर 2480 से 2650 रुपये और असंध में 2500 से 2525 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उचाना में कपास खली के दाम 30 रुपये बढ़कर 2500 से 2550 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। हांसी में कपास खली के भाव 2275 से 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान के शादुलशहर में कपास खली के दाम 2275 से 2315 रुपये और गोलूवाला में 2290 से 2340 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, तथा इनमें 25 से 30 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
राजस्थान के खैरथल में बुधवार को बिनौला के भाव 25 रुपये तेजी होकर 2575 से 2625 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। व्यापारियों के अनुसार वायदा कारोबार में कपास खली के सौदों का कटान होना था, अतः कटान होने के बाद शाम को ग्राहकी अच्छी देखी गई जिस कारण भाव में सुधार आया। माना जा रहा है कि आगे मौजूदा कीमतों में और भी सुधार आने की उम्मीद है।
Market
|
Variety
|
20-January
|
19-January
|
Change
|
Adampur Haryana
|
Binola
|
2850-2875
|
2850-2875
|
0
|
Adampur Haryana
|
Kapas Khal
|
2300-2350
|
2260-2340
|
40
|
Khairthal Rajasthan
|
Binola
|
2575-2625
|
2550-2600
|
25
|
Khairthal Rajasthan
|
Kapas Khal
|
2370
|
2340
|
30
|
Abohar, Punjab
|
Binola
|
2875-2925
|
2840-2910
|
35
|
Bhatinda, Punjab
|
Binola
|
2875-2925
|
2840-2910
|
35
|
|
|
|
|
|
(By Commoditiescontrol Bureau; +91-22-40015513)