नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) घटे भाव में यार्न मिलों की बिकवाली कम आने से उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा और राजस्थान के साथ ही पंजाब की मंडियों में शनिवार को बिनौला के दाम तो स्थिर हो गए, लेकिन कपास खली की कीमतों में 20 से 60 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। व्यापारियों के अनुसार हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से कपास खली की मांग प्रभावित होने की आशंका है इसलिए ग्राहकी पहले की तुलना में कम हुई है।
हरियाणा के आदमपुर में शनिवार को बिनौला के एक्स फैक्ट्री भाव 2875 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, जबकि इस दौरान कपास खली के भाव में 20 रुपये की गिरावट भाव 2300 से 2360 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। ऐलनाबाद और सिरसा में आज बिनौला के भाव क्रमशः 3060 रुपये और 2980 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, जबकि कलवानी में इसके भाव 2980 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। कैथल में बिनौला के भाव 2650 रुपये और फतेहाबाद में 2950 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। राजस्थान की अलवर में बिनौला के भाव 2650 रुपये और जोधपुर में 2850 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। पंजाब के भटिंडा और अबोहर में शनिवार को बिनौला के दाम क्रमशः 2975 से 3025 रुपये तथा 2975 से 3025 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
हरियाणा के कैथल में शनिवार को कपास खली के भाव में 30 रुपये का मंदा आकर दाम 2520 से 2700 रुपये, उचाना में 20 रुपये घटकर 2500 से 2610 रुपये और नरवाना में 20 रुपये घटकर 2600 से 2610 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान के शादुलशहर में कपास खली के दाम 60 रुपये घटकर 2300 से 2320 रुपये रह गए जबकि गजसिंहपुर में 2390 से 2440 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। जैतसर में कपास खली के दाम 2375 से 2400 रुपये पर स्थिर बने रहे।
राजस्थान के खैरथल में शनिवार को बिनौला के भाव 2575 से 2625 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। व्यापारियों के अनुसार बर्ड फ्लू के कारण कपास खली की मांग पर असर पड़ने की आशंका से भाव में नरमी आई है लेकिन घटे भाव में स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर रही। बिनौला में आगे प्लांटों की मांग अच्छी रहेगी, जिससे इसके भाव में फिर सुधार आने का अनुमान है।
Market
|
Variety
|
09-January
|
08-January
|
Change
|
Adampur Haryana
|
Binola
|
2875-2900
|
2875-2900
|
0
|
Adampur Haryana
|
Kapas Khal
|
2300-2380
|
2320-2360
|
-20
|
Khairthal Rajasthan
|
Binola
|
2575-2625
|
2575-2625
|
0
|
Khairthal Rajasthan
|
Kapas Khal
|
2425
|
2450
|
-25
|
Abohar, Punjab
|
Binola
|
2975-3025
|
2975-3025
|
0
|
Bhatinda, Punjab
|
Binola
|
2975-3025
|
2975-3025
|
0
|
|
|
|
|
|
(By Commoditiescontrol Bureau; +91-22-40015513)