मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - कम कीमत स्तर पर हाजिर बाजार में ग्राहकी बढ़ने से आज हल्दी के प्रमुख बाजारों में सामान्य व्यापार दर्ज किया गया।
हल्दी के भाव में लगातार कमजोरी की वजह से किसान अपना माल बाजारों में नहीं ला रहे है जिसकी वजह से बाजार में हल्की किस्म की हल्दी का व्यापार हो रहा है, किसान अच्छे भाव की उम्मीद से अपने उत्पाद को घरों में सुरक्षित रख रहे है जिससे उनका उत्पाद ख़राब ना हो।
गौरतलब है की केरल में अत्यधिक बारिश की वजह से तमिलनाडु का भवानी सागर बाँध में पानी ओवर फ्लो हो चूका है तथा उक्त पानी को छोड़ा जा रहा है जिससे इरोड तथा सेलम के हल्दी के उत्पादन वाले क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ रही है जिससे हल्दी की फसल को हानि पहुँच सकती है।
महाराष्ट्र तथा निज़ामाबाद के क्षेत्र में अच्छी बारिश की स्थिति बनी हुई है, इस वक़्त की बारिश हल्दी के लिए अच्छी मानी जा रही है परन्तु आने वाले दिनों में यदि बारिश की ऐसी ही स्थिति बरकरार रही तो हल्दी की फसल में संकट के बादल मंडरा सकते है।
10 अगस्त को हुई एनसीडीईक्स की बैठक में कहा गया की आने वाली फसल में लगभग 20% की वृद्धि संभव है जिसे देखते हुए हल्दी में ज्यादा तेजी की सम्भावना से इनकार किया जा रहा है परन्तु बारिश के रुख से बाजार की दिशा कभी भी बदल सकती है।
दूसरी ओर व्यापारियों के अनुसार इस समय हल्दी का स्टॉक करीब 28 से 30 लाख बैग का हो सकता है जो की नई फसल आने तक पर्याप्त नहीं है जिसकी वजह से हल्दी की कमी देखी जा सकी है जिससे आने वाले त्योहारी मौसम में बाजार में मांग बढ़ने की सम्भावना है, परन्तु हल्दी में आने वाली उठापटक की जानकारी अगले कुछ दिनों में मिल सकती है।
Market
|
Verity
|
Min (100/Kg)
|
Max (100/Kg)
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6500
|
6700
|
1500
|
Nizamabad
|
Finger
|
6700
|
6900
|
|
Nizamabad
|
D P Finger
|
7900
|
8000
|
|
Nizamabad
|
D P Gattha
|
7600
|
7700
|
|
Duggirala
|
Gattha
|
5900
|
6300
|
400
|
Duggirala
|
Finger
|
5900
|
6300
|
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
6400
|
7100
|
5500
|
Basmatnagar
|
Finger
|
6300
|
7400
|
|
Warangal
|
Gattha
|
5700
|
5800
|
2000
|
Warangal
|
Finger
|
5900
|
6100
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
5800
|
633
|
800
|
Kesamudram
|
Finger
|
5800
|
6300
|
|
Erode
|
Finger
|
7400
|
7500
|
2300
|
Erode
|
Gattha
|
6800
|
7000
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6000
|
6150
|
300
|
Cuddapah
|
Finger
|
6100
|
6300
|
|
Nanded
|
Gattha
|
6500
|
7000
|
500
|
Nanded
|
Finger
|
7000
|
7500
|
|
All Price In Rs Per 100 Kg.
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)