मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज भारत में धनिये की प्रमुख मंडी रामगंज में लगभग 12 हजार बैग धनिये की आवक रही तथा बाजार में अच्छी लेवाली के कारण बाजार 50 रुपये प्रति 100 किलोग्राम तेज देखे गए।
राजस्थान की प्रमुख मंडी कोटा तथा बारां में सामान्य व्यापार दर्ज किया गया वहीँ मध्य्प्रदेह की प्रमुख मंडियों में भी स्थिरता के साथ व्यापार देखा गया।
गुजरात की गोंडल मंडी में आज हमालों की हड़ताल की वजह से नीलामी बंद थी परन्तु राजकोट की मंडी में 2500 बैग धनिये की नीलामी हुई परन्तु बाजार आज अपेक्षाकृत स्थिरता के साथ ऊँचे देखे गए।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार धनिये में कुछ समय तक ऐसा ही रुख देखने को मिल सकता है, व्यापारियों के पास धनिये का ज्यादा स्टॉक बचा हुआ है इसलिए व्यापारी धनिये का स्टॉक करने के इच्छुक नहीं दिख रहे है।
दूसरी और अब बाजार में सटोरिये हावी हो सकते है क्योंकि उन्हें पता है की बाजार अब दिशाहीन हो चूका है इसलिए इस प्रकार के मौके वो चुकाना नहीं चाहेंगे, आने वाले हफ़्तों में बाजार में उठापटक देखने को मिल सकती है।
आज मुंदरा पोर्ट के लिए धनिये में ऍफ़ओबी मूल्य (ईगल मशीन क्लीन) 825/35 डॉलर प्रति टन तथा स्लिप्ट ले किये 740 डॉलर प्रति टन की पेशकश की गई है।
धनिये की वास्तविक दिशा का पता इस वक़्त किसी भी व्यापारी को नहीं है क्योंकि पिछले 2 साल से स्टॉक को एवरेज करने की वजह से कई व्यापारी अपनी जमापूंजी गँवा बैठे है इस हालात में वे तथा उन्हें देखते हुए अन्य व्यापारी जोखिम नहीं उठाना चाहते जिसकी वजह से धनिये की चाल फिलहाल किस और जाएगी ये कह पाना संभव नहीं है परन्तु इस वक़्त धनिये में मंदी की धरना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एनसीडेक्स में आज धनिया का मई वायदा (15:42 बजे) +0.2 (+10) मजबूती के साथ 5125 पर कारोबार कर रहा है, वायदे में उपरी भाव 5170 तथा निचला भाव 5186 का देखा गया है।
धनिया में कमजोर मांग तथा अच्छी आवक के कारण कमजोरी देखी जा रही है परन्तु आने वाले माह में गर्मी के मौसम में मसाला कंपनी की मांग से बाजार में हल्की सकारात्मकता नजर आ सकती है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Guna
|
BADAMI
|
4200
|
4300
|
4200
|
4300
|
4000
|
Guna
|
SCOOTER
|
5000
|
5400
|
4800
|
5300
|
|
Guna
|
EAGLE
|
4500
|
4600
|
4500
|
4600
|
|
Kota
|
BADAMI
|
4000
|
4300
|
4000
|
4300
|
2000
|
Kota
|
EAGLE
|
4400
|
4700
|
4400
|
4700
|
|
Ramaganj
|
EAGLE
|
4600
|
4800
|
4600
|
4800
|
12000
|
Ramaganj
|
BADAMI
|
4200
|
4500
|
4200
|
4500
|
|
Baran
|
BADAMI
|
4000
|
4200
|
4000
|
4200
|
2500
|
Baran
|
EAGLE
|
4300
|
4500
|
4300
|
4500
|
|
Baran
|
SCOOTER
|
4700
|
4900
|
4700
|
4900
|
|
Rajkot
|
AVG EAGLE
|
800
|
835
|
800
|
825
|
2000
|
Rajkot
|
EAGLE
|
835
|
875
|
825
|
860
|
|
Rajkot
|
SCOOTER
|
875
|
835
|
860
|
925
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)