नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) चावल मिलों की मांग कमजोर होने के कारण पंजाब और हरियाणा की मंडियों में धान के दाम स्थिर बने रहे, जबकि दिल्ली की नरेला मंडी में मिलाजुला रुख रहा। व्यापारियों के अनुसार मिलों ने सीजन के आरंभ में अच्छी खरीद की थी, जिस कारण इस समय ग्राहकी कमजोर है। वैसे भी पंजाब और हरियाणा की उत्पादक मंडियों में दैनिक आवक सीमित मात्रा में ही हो रही है। दिल्ली की नरेला मंडी में उत्तर प्रदेश लाईन के मालों की आवक ज्यादा हो रही है।
दिल्ली की नरेला मंडी में गुरूवार को धान की आवक बढ़कर 15 से 20 हजार बोेरियों की हुई जबकि पूसा 1,121 के भाव में 25 रुपये का मंदा आकर भाव 2850 से 3050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। पूसा 1,509 के साथ ही शरबती और सुगंधा धान में मांग अच्छी रही। मंडी के धान कारोबारी पंकज जैन के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर एवं मथूरा लाईन के मालों की आवक ज्यादा हो रही है, तथा हल्की क्वालिटी होने के कारण इनमें ग्राहकी कमजोर है। स्थानीय मिलें सीमित मात्रा में ही खरीद कर रही है, जबकि पडौसी राज्यों की मांग कमजोर है। उन्होंने बताया कि शरबती और सुगंधा में आगे मांग बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पूसा 1,121 और 1,509 में मांग कमजोर ही रहेगी।
चालू खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में भारतीय खाद्य निगम, एफसीआई न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी पर अभी तक 575.36 लाख टन धान की खरीद कर चुकी है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 466.22 लाख टन से 23.41 फीसदी ज्यादा है। अभी तक हुई कुल खरीद में पंजाब की हिस्सेदारी 202.77 लाख टन है जोकि कुल खरीद का 35.24 फीसदी है।
Market
|
Paddy variety
|
21-January
|
20-January
|
Change
|
Narela Mandi, Delhi
|
1509
|
2100-2200
|
2075-2175
|
25
|
Narela Mandi, Delhi
|
1121
|
2850-3050
|
2850-3075
|
-25
|
Karnal, Haryana
|
1718
|
2700-2950
|
2700-2950
|
0
|
Karnal Haryana
|
1121
|
2800-3175
|
2800-3175
|
0
|
Kaithal, Haryana
|
1718
|
2700-3000
|
2700-3000
|
0
|
Kaithal Haryana
|
1121
|
2750-3150
|
2750-3150
|
0
|
Amritsar, Punjab
|
1509
|
2125-2350
|
2125-2350
|
0
|
Amritsar, Punjab
|
1121
|
2950-3200
|
2950-3200
|
0
|
(By Commoditiescontrol Bureau: +91-22-40015505)