मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - वायदे में हो रही कमजोरी के डर से हाजिर बाजार में हल्दी में कमजोरी देखी जा रही है, परन्तु इरोड तथा केरल में बारिश के कहर की वजह से हल्दी की फसल को नुक्सान पहुचने की आशंका से एनसीडीएक्स में हल्दी का वायदा बढ़कर बंद हुआ।
गौरतलब है की केरल में अत्यधिक बारिश की वजह से तमिलनाडु का भवानी सागर बाँध में पानी ओवर फ्लो हो चूका है तथा उक्त पानी को छोड़ा जा रहा है जिससे इरोड तथा सेलम के हल्दी के उत्पादन वाले क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ रही है जिससे हल्दी की फसल को हानि पहुँच सकती है।
महाराष्ट्र तथा निज़ामाबाद के क्षेत्र में भरी बारिश की स्थिति बनी हुई है, इस वक़्त की बारिश हल्दी के लिए अच्छी मानी जा रही है परन्तु आने वाले दिनों में यदि बारिश की ऐसी ही स्थिति बरकरार रही तो हल्दी की फसल में संकट के बादल मंडरा सकते है।
10 अगस्त को हुई एनसीडीईक्स की बैठक में कहा गया की आने वाली फसल में लगभग 20% की वृद्धि संभव है जिसे देखते हुए हल्दी में ज्यादा तेजी की सम्भावना से इनकार किया जा रहा है परन्तु बारिश के रुख से बाजार की दिशा कभी भी बदल सकती है।
दूसरी ओर व्यापारियों के अनुसार इस समय हल्दी का स्टॉक करीब 28 से 30 लाख बैग का हो सकता है जो की नई फसल आने तक पर्याप्त नहीं है जिसकी वजह से हल्दी की कमी देखी जा सकी है जिससे आने वाले त्योहारी मौसम में बाजार में मांग बढ़ने की सम्भावना है, परन्तु हल्दी में आने वाली उठापटक की जानकारी अगस्त के अंतिम सप्ताह में मिल सकती है, हल्दी के फसल की जानकारी तथा आने वाले समय में तेजी होगी या मंदी की जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिये, समय समय पर हम उक्त जानकारियों से आपको अवगत करते रहेंगे।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
6700
|
7100
|
2000
|
Basmatnagar
|
Finger
|
7200
|
7400
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
7200
|
7500
|
3100
|
Sangli
|
Rajapuri
|
8000
|
8500
|
|
Warangal
|
Gattha
|
5700
|
6000
|
700
|
Warangal
|
Finger
|
5800
|
6100
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
5800
|
6200
|
400
|
Kesamudram
|
Finger
|
6000
|
6400
|
|
Erode
|
Finger
|
7400
|
7500
|
4500
|
Erode
|
Gattha
|
6800
|
7000
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6200
|
6400
|
500
|
Cuddapah
|
Finger
|
6300
|
6500
|
|
Hingoli
|
Finger
|
6500
|
7100
|
2000
|
Nanded
|
Gattha
|
6900
|
7100
|
|
All Price In Rs Per Kg.
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)