मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - हाजिर बाजार में हल्दी की कम आवक तथा व्यापारियों की सुस्त गतिविधि की वजह से आज हल्दी में सुस्त व्यापार दर्ज किया गया, कमजोर मांग की वजह से बाजार में हल्की कमजोरी देखी जा रही है।
इस वर्ष महाराष्ट्र में हल्दी की बुवाई रेकोर्ड स्तर पर हो सकती है क्योंकि किसानों को इस वर्ष अन्य फसलों की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा मिला था इसलिए वे हल्दी के उत्पादन में ज्यादा रूचि दिखा रहे है, इस वर्ष जलगाँव, धुलिया, जालना औरंगाबाद, अकोला तथा कुछ अन्य जिलों में हल्दी की बुवाई शुरू की गई है जिससे हल्दी का उत्पादन ज्यादा हो सकता है।
तेलंगाना में, 27 जून तक हल्दी में बुवाई का क्षेत्र 10,858 हेक्टेयर हो गया जो एक साल पहले 9, 641 हेक्टेयर था।
व्यापारियों के अनुसार इस बार अच्छी कीमत के चलते अन्य उत्पादक राज्यों में आने वाले दिनों में बुआई बढ़ने की उम्मीद है।
पारियों ने कहा कि एनसीडीईएक्स पर जुलाई के लिए हल्दी में एक सीमा के दायरे में व्यापार होने की संभावना है क्योंकि नई फसल बुवाई शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में इसमे प्रगति आएगी।
सूत्रों के अनुसार इस वर्ष पुरे महाराष्ट्र में पिछले वर्ष की तुलना में ( पिछले वर्ष लगभग 22 से 24 लाख बैग ) इस वर्ष लगभग 30 से 32 लाख बैग हल्दी का उत्पादन हो सकता है,परन्तु बारिश की कमी हुई तो हल्दी के उत्पादन में अंतर आ सकता है।
2017/18 में हल्दी का उत्पादन लगभग 60 लाख बैग का हुआ था जबकि कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 22 से 25 लाख का था जिससे 82 से 85 लाख बैग हल्दी की सप्लाई का अंदाजा है, इस वर्ष महाराष्ट्र में 30 से 32 इरोड में 10, निज़ामाबाद में 18 दुग्गीराला तथा कडप्पा में 7 वारंगल तथा केसमुद्रम में 4 तथा अन्य राज्यों में 4 लाख बैग हल्दी के (लगभग 75 से 77 लाख बैग) उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहां है, यदि बारिश अच्छी तो उत्पादन का आंकड़ा 80 से 82 लाख जा सकता है परन्तु बारिश कमजोर रही तो 10% की कमी हो सकती है जिससे उत्पादन का आंकड़ा 70 से 75 लाख बैग तक सिमट सकता है।
व्यापारियों के अनुसार इस वक़्त सटोरिये बाजार में हावी है तथा उत्पादन की रिपोर्ट बाधा चढ़ा कर बता रहे है जिसकी वजह से व्यापारी असमंजस्य की स्थिति में फंस रहे है, परन्तु हाजिर बाजार में अगस्त से त्योहारी मांग निकलने की सम्भावना है जिससे हल्दी में फिर से खरीददारी शुरू हो सकती है, यदि आपूर्ति की बात करे तो इस वर्ष हल्दी की आपूर्ति में कमी देखी जा रही है जिससे आने वाले समय में मांग के अनुपात में आपूर्ति में कमी से कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Nizamabad
|
Gattha
|
6900
|
7100
|
2500
|
Nizamabad
|
Finger
|
6800
|
7400
|
|
Nizamabad
|
D P Finger
|
8200
|
8300
|
|
Nizamabad
|
D P Gattha
|
8000
|
8100
|
|
Basmatnagar
|
Gattha
|
7000
|
7400
|
2200
|
Basmatnagar
|
Finger
|
7100
|
8100
|
|
Sangli
|
Kadapa
|
7200
|
7500
|
1000
|
Sangli
|
Rajapuri
|
8000
|
8500
|
|
Warangal
|
Gattha
|
6100
|
6300
|
1500
|
Warangal
|
Finger
|
6300
|
6500
|
|
Kesamudram
|
Gattha
|
6200
|
6500
|
1000
|
Kesamudram
|
Finger
|
6300
|
6600
|
|
Erode
|
Finger
|
7800
|
8000
|
3000
|
Erode
|
Gattha
|
7400
|
7600
|
|
Cuddapah
|
Gattha
|
6400
|
6700
|
700
|
Cuddapah
|
Finger
|
6500
|
6900
|
|
Hingoli
|
Finger
|
6600
|
7300
|
400
|
Nanded
|
Gattha
|
7000
|
7200
|
1500
|
Nanded
|
Finger
|
7000
|
7600
|
|
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)