मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) : गुंटूर की मंडी गर्मी की छुट्टियों के चलते 1 माह (10 जून तक) के लिए बंद हो चुकी है, परन्तु अन्य मंडियों में मिर्ची की आवक में लगातार हो रही कमी को देखते हुए बाजार में मांग बढ़ सकती है जिससे बाजार तेज रहने की उम्मीद है।
आज वारंगल में 7 हजार की आवक रही तथा अच्छी खरीददारी की वजह से बाजार में 2 से 3 रुपये की तेजी देखी गई।
वर्ष दर वर्ष खपत में वृद्धि होने की वजह से बाजार में लाल मिर्ची की मांग में वृद्धि हो रही है परंतु उत्पादन के आंकड़े औसत रूप से उतने ही मिल रहे है, एक्सपोर्ट (निर्यात) में भी लाल मिर्ची की मांग लगातार बढती जा रही है परिणाम स्वरुप लाल मिर्ची का स्टॉक आपूर्ति के लिए पर्याप्त नहीं है।
इस समय उत्पादन क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की लाल मिर्ची की उपलब्धता में कमी की वजह से बाजार में अच्छी गुणवत्ता की मिर्ची की जबरदस्त मांग बनी हुई है, आने वाले समय में अच्छी गुणवत्ता की मिर्ची की कमी से मीडियम तथा औसत गुणवत्ता की मिर्ची में मांग बढ़ सकती है।
बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली तेजा क्वालिटी का स्टॉक इस साल सबसे कम देखा जा रहा है जिससे आने वाले समय में बाजार गर्म रह सकता है।
दुबई, बांग्लादेश, तथा अन्य देशों से लाल मिर्ची (मुख्यतः तेजा, 334 तथा 273) की मांग अच्छी देखी जा रही है, पिछले माह तक रमजान की वजह से लाल मिर्ची में अच्छी मांग देखी गई थी।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मिर्ची के दाम मे अच्छी खासी वृद्धि हो चुकी है तथ आने वाले समय में भी मिर्ची के दाम में अच्छी वृद्धि देखी जा सकती है।
लाल मिर्ची के उत्पादन में भारत वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा मिर्ची उत्पादक देश है, पुरे विश्व के लाल मिर्ची के उत्पादन में भारत का हिस्सा लगभग 50% का होता है, इसलिए इस वर्ष भारत के उत्पादन क्षेत्र में मिर्ची के कम उत्पादन से वैश्विक बाजार पर असर पड़ेगा जिससे लाल मिर्ची के भाव ऊँचे हो सकते है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Warangal
|
DD (MED)
|
60
|
85
|
7000
|
Warangal
|
334 (COLD)
|
84
|
94
|
|
Warangal
|
TEJA
|
65
|
91
|
|
Warangal
|
1048 (MEDIUM)
|
60
|
80
|
|
Warangal
|
AGNI (COLD)
|
85
|
105
|
|
Warangal
|
TOMATO (COLD)
|
80
|
95
|
|
Warangal
|
W.HOT (COLD)
|
90
|
103
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)