मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज राजस्थान तथा मध्यप्रदेश की मंडियों में धनिये का बाजार स्थिर कारोबार देखा गया परन्तु गुजरात की मंडियों में 10 से 15 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की कमजोरी देखी गई, कई मंडियां अमावस्या की वजह से बंद रही।
भारत में मुख्य बाजारों में धनिये की आवक में लगातार कमी देखी जा रही है, राजस्थान तथा मध्यप्रदेश की मंडियों में धनिये की आवक कम हो चुकी है तथा गुजरात की प्रमुख मंडियों में भी धनिया कम आ रहा है।
ध्यप्रदेश में भावान्तर भुगतान योजना के तहत चने की खरीदी जारी है जिसकी वजह से किसान बाजार में धनिया कम ला रहे है जिससे बाजार में मांग के अनूरूप आपूर्ति न होने की वजह से धनिये के दामो में हल्की तेजी देखने को मिलेगी।
राजस्थान की मंडियों में अच्छे क्वालिटी के धनिये में खरीददारी देखी जा रही है जिससे निचले स्तर पर कारोबार कर रहे धनिये को सपोर्ट मिल सकता है।
भारत में इस वर्ष धनिये की फसल में लगभग 30% की कमी की संभावना जताई जा रही है परन्तु पुराने स्टॉक की ज्यादा उपलब्धता की वजह से धनिये में तेजी देखने को नहीं मिल रही है, मंदी की मार झेल रहे धनिये को कम भाव में आयात हो रहे धनिये की मार पड़ रही है जिसकी वजह से धनिये अपने न्यूनतम स्तर पर कारोबार करता देखा जा रहा है।
मानसून के पहले व्यापारी बिजाई वाले सूखे धनिये को खरीद रहे है जिससे वे किसान को धनिये के अच्छे बीज उपलब्ध करा सके, इसके पश्चात् आ रहे त्योहारी मौसम में धनिये की मांग में वृद्धि देखने को मिल सकती है जिससे धनिये की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Guna
|
BADAMI
|
4300
|
4400
|
4300
|
4400
|
3500
|
Guna
|
SCOOTER
|
5000
|
5300
|
5000
|
5300
|
|
Guna
|
EAGLE
|
4500
|
4700
|
4500
|
4700
|
|
Kota
|
BADAMI
|
4100
|
4300
|
4100
|
4300
|
2000
|
Kota
|
EAGLE
|
4300
|
4600
|
4300
|
4600
|
|
Ramaganj
|
EAGLE
|
4500
|
4700
|
4500
|
4700
|
6000
|
Ramaganj
|
BADAMI
|
4300
|
4400
|
4300
|
4400
|
|
Rajkot
|
AVG EAGLE
|
780
|
825
|
800
|
845
|
2000
|
Rajkot
|
EAGLE
|
825
|
850
|
845
|
865
|
|
Rajkot
|
SCOOTER
|
850
|
960
|
865
|
980
|
|
Gondal
|
SCOOTER
|
865
|
940
|
875
|
950
|
8400
|
Gondal
|
EAGLE +
|
875
|
865
|
785
|
875
|
|
Gondal
|
Super Quality
|
925
|
1150
|
925
|
1165
|
|
Kumbhraj
|
EAGLE
|
4600
|
4700
|
4600
|
4700
|
2000
|
Kumbhraj
|
BADAMI
|
4300
|
4500
|
4300
|
4500
|
|
Mandsour
|
EAGLE
|
4200
|
4500
|
4200
|
4500
|
700
|
Mandsour
|
BADAMI
|
3800
|
4200
|
3800
|
4200
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)