मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - आज लाल मिर्ची के बाजार में सुस्ती के साथ कमजोर कारोबार देखा गया, ज्यादातर मीडियम माल बाजार में आ रहे है परन्तु आज बाजार में ज्यादा उठापटक नहीं देखी गई।
आज गुंटूर में लाल मिर्ची की कुल लगभग 45 हजार बैग की थी, मांग की कमी की वजह से बाजार में कमजोरी दिखाई दे रही है।
इस वक़्त बाजार में औसत तथा मीडियम क्वालिटी की मिर्ची की आवक ज्यादा हो रही है परन्तु मांग बढ़ने के साथ उक्त किस्म की मिर्ची में लेवाली सुस्त होती जा रही है जिसकी वजह से बाजार में ग्राहक मिर्ची के भाव बढ़ने के साथ खरीददारी कम कर रहे है।
वारंगल में 20 तथा खम्मम में 30 हजार बैग मिर्ची की आवक रही, कमजोर गुणवत्ता की मिर्ची की आवक होने के कारण आज बाजर में कमजोर व्यापार दर्ज किया गया।
गौरतलब है की दिसंबर से अप्रेल के बीच भारत से मसालों का निर्यात लगभग 20% बढ़ा जिसमे लाल मिर्ची का कुल निर्यात 36% बढ़कर 353400 टन हुआ।
जैसे जैसे रमजान करीब आता जा रहा है वैसे वैसे एक्सपोर्ट से मांग कम होती जा रही है, परन्तु औसत मांग जारी रहने की सम्भावना है, हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था की मिर्ची में एक्सपोर्ट मांग कम होने पर सुस्ती के साथ कमजोर व्यापार हो सकता है और इस वक़्त वही समय चल रहा है।
गौरतलब है की मुंदरा पोर्ट में एस4 स्टीमलेस लालमिर्ची में 1490/1500 (USD/टन) के भाव की पेशकश की जा रही है।
हालंकि भारत में घरेलु खपत ज्यादा होने की वजह से घरेलु मांग बढती जा रही है परन्तु आने वाले कुछ दिनों में बाजार की रणनीति क्या हो सकती है पता चलेगा, इस वक़्त तेजी के कयास लगाये जा रहे है परन्तु बाजार अब एक सिमित दायरे में व्यापार कर सकता है।
व्यापारियों के अनुसार बाजार में इस वक़्त तेजी की धारणा देखी जा रही है परन्तु प्रॉफिट बुकिंग को अनदेखा नहीं करना चाहिए, व्यापारियों को सतर्क होकर व्यापार करना चाहिए।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Pre.Min
|
Pre.Max
|
Arrival
|
Guntur
|
334/S4
|
80
|
89
|
80
|
89
|
45000
|
Guntur
|
TEJA/S17
|
80
|
92
|
80
|
93
|
|
Guntur
|
BYADGI
|
85
|
90
|
85
|
90
|
|
Guntur
|
273
|
85
|
92
|
88
|
92
|
|
Guntur
|
ENDO 5
|
82
|
92
|
82
|
92
|
|
Guntur
|
341
|
88
|
98
|
88
|
100
|
|
Guntur
|
S10
|
80
|
89
|
80
|
89
|
|
Warangal
|
DD
|
75
|
90
|
75
|
95
|
20000
|
Warangal
|
334
|
85
|
92
|
85
|
93
|
|
Warangal
|
TEJA
|
65
|
86
|
65
|
84
|
|
Warangal
|
1048
|
60
|
80
|
60
|
85
|
|
Warangal
|
AGNI
|
70
|
90
|
70
|
92
|
|
Warangal
|
TOMATO
|
70
|
99
|
65
|
95
|
|
Warangal
|
W.HOT
|
80
|
100
|
80
|
105
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)