मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) - अक्षय तृतीया के दुसरे दिन सुस्त खरीददारी तथा आवक में कमी से धनिये में बाजार स्थिर देखे गए।
राजस्थान के रामगंज में आज साप्ताहिक अवकाश की वजह से नीलामी संभव नहीं हो सकी परन्तु कोटा में 6 हजार बैग की आवक के साथ बाजार में 100 रुपये ऊपर कारोबार देखा गया वही बारन में 1 हजार बैग की आवक के साथ सामान्य व्यापर दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश में भी अक्षय तृतीया त्यौहार पर शादियों की वजह से बाजारों में आवक की कमी देखी गई तथा बाजार सामान्य तथा कमजोर देखे गए।
गुजरात की गोंडल मंडी में आज हमालों की हड़ताल की वजह से नीलामी बंद थी परन्तु राजकोट की मंडी में 3 हजार बैग धनिये की नीलामी हुई बाजार अपेक्षाकृत सामान्य था।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार धनिये में कुछ समय तक ऐसा ही रुख देखने को मिल सकता है, व्यापारियों के पास धनिये का ज्यादा स्टॉक बचा हुआ है इसलिए व्यापारी धनिये का स्टॉक करने के इच्छुक नहीं दिख रहे है।
दूसरी और अब बाजार में सटोरिये हावी हो सकते है क्योंकि उन्हें पता है की बाजार अब दिशाहीन हो चूका है इसलिए इस प्रकार के मौके वो चुकाना नहीं चाहेंगे, आने वाले हफ़्तों में बाजार में उठापटक देखने को मिल सकती है।
आज मुंदरा पोर्ट के लिए धनिये में ऍफ़ओबी मूल्य (ईगल मशीन क्लीन) 830 डॉलर प्रति टन तथा स्लिप्ट ले किये 740 डॉलर प्रति टन की पेशकश की गई है।
धनिये की वास्तविक दिशा का पता इस वक़्त किसी भी व्यापारी को नहीं है क्योंकि पिछले 2 साल से स्टॉक को एवरेज करने की वजह से कई व्यापारी अपनी जमापूंजी गँवा बैठे है इस हालात में वे तथा उन्हें देखते हुए अन्य व्यापारी जोखिम नहीं उठाना चाहते जिसकी वजह से धनिये की चाल फिलहाल किस और जाएगी ये कह पाना संभव नहीं है परन्तु इस वक़्त धनिये में मंदी की धरना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Guna
|
BADAMI
|
4200
|
4300
|
4200
|
4300
|
5000
|
Guna
|
SCOOTER
|
4800
|
5300
|
4800
|
5300
|
|
Guna
|
EAGLE
|
4500
|
4600
|
4500
|
4600
|
|
Kota
|
BADAMI
|
4000
|
4300
|
3700
|
4200
|
1300
|
Kota
|
EAGLE
|
4400
|
4700
|
4300
|
4700
|
|
Baran
|
BADAMI
|
4000
|
4200
|
4000
|
4200
|
1000
|
Baran
|
EAGLE
|
4300
|
4500
|
4300
|
4500
|
|
Baran
|
SCOOTER
|
4700
|
4900
|
4700
|
4900
|
|
Rajkot
|
AVG EAGLE
|
800
|
825
|
800
|
825
|
3000
|
Rajkot
|
EAGLE
|
825
|
860
|
825
|
860
|
|
Rajkot
|
SCOOTER
|
860
|
925
|
860
|
925
|
|
(कमोडिटीज कंट्रोल ब्यूरो द्वारा; + 91-22- 40015567)