login_img.jpg
Login ID:
Password:
Partner Login
Contact Us : 7066511911

कॉटन की पैदावार 13% बढ़कर 354.5 लाख गांठ: CAI

8 Nov 2019 1:55 pm
 Comments 0 Comments  |  Comments Post Comment  |  Font Size A A A 

मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने देश के कपास उत्पादन में 13.62% की वृद्धि का अनुमान लगाया है। एसोसिएशन के मुताबिक देश में चालू वर्ष में 354.50 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम वजन वाली) का उत्पादन होने की उम्मीद है।

भारत में इस खरीफ सीजन में पिछले साल की 117.66 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 124.90 लाख हेक्टेयर रहा। सरकार की ऊंचे समर्थन मूल्य को देख किसानों मे इस साल ज्यादा कपास की खेती की है। हालांकि ज्यादा उत्पादन और सस्ते इंपोर्ट के अनुमान से कीमतों पर दबाव दिख रहा है।

CAI के प्रेसिडेंट अतुल गनात्रा ने वर्तमान सीज़न के बारे में कहा कि देश ने पिछले साल उत्पादित 312 लाख गांठ की तुलना में इस साल 42.50 लाख गांठ ज्यादा उत्पादन की उम्मीद थी। CAI का मानना है कि अच्छी बारिश की वजह से कपास की फसल को बढ़ने में काफी मदद मिली थी। हालांकि, अधिक बारिश और बाढ़ के कारण कुछ इलाकों में फसल को नुकसान होने की भी खबर है। इसे ध्यान में रखते हुए, फसल में वृद्धि 13.62% तक सीमित है।

CAI ने अनुमान लगाया है कि कपास के मौसम के अंत तक यानी 30 सितंबर, 2020 तक कुल कपास की सप्लाई 403 लाख गांठ होगी, जिसमें सीजन की शुरुआत में 23.50 लाख गांठ का स्टॉक और 25 लाख गांठ का आयात शामिल है।

CAI के मुताबिक 2019-20 फसल वर्ष यानि 30 सितंबर 2020 तक 315 लाख गांठ घरेलू खपत का अनुमान है। जबकि 42 लाख गांठ एक्सपोर्ट होने की भी उम्मीद है। ऐसे में इस सीजन के अंत में अनुमानित कैरीओवर स्टॉक 46 लाख गांठ रह सकता है।


       
  Rate this story 1 out of 52 out of 53 out of 54 out of 55 out of 5 Rated
0.0

   Post comment
Comment :

Note : This forum is moderated. We reserve the right to not publish and/or edit the comment on the site, if the comment is offensive, contains inappropriate data or violates our editorial policy.
Name :  
Email :  
   

Post Comment  

Top 5 Special Reports
Black Matpe Polished (AP) Consolidating Above Key Supp...
Black Matpe Unpolished (AP) Consolidating in an Uptren...
Akola Pigeon Pea (Tur) Desi Bilty Trending Higher / Ne...
Castor Oil (Kadi) Weak Price Trend / Next Support at R...
Mumbai Masur Canada Crimson Container Weak Price Trend...
Copyright © CC Commodity Info Services LLP. All rights reserved.