मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) अमेरिकी कृषि उत्पादों पर चीन की दरियादिली से ग्लोबल मार्केट में कॉटन का दाम 1 महीने की ऊंचाई पर चला गया है।
ICE पर कॉटन दिसंबर वायदा 0.1% की मजबूती के साथ 62.28 सेंट पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 63.39 सेंट का एक महीने का ऊपरी स्तर भी छुआ। हालांकि वॉल्यूम गिरकर 25742 पर आ गई। वहीं मार्च वायदा 0.3% की तेजी के साथ 62.78 सेंट प्रति पाउंड पर बंद हुआ।
दरअसल चीन ने अमेरिकी सोयाबीन और पोर्क जैसी कृषि कमोडिटी को भी छूट वाली लिस्ट में शामिल कर लिया है। ऐसे में कॉटन की कीमतों को सपोर्ट मिला है।