मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने CACP के सुझाव पर साल 2019-20 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधान सभा चुनावों की वजह से पिछले साल के मुकाबले करीब 20 दिन की देरी से हुए फैसले में कैबिनेट ने MSP को 4.6%से 7.2% बढ़ा दिया है। इस फैसले के तहत गेहूं और जौ का समर्थन मूल्य 85 रुपए बढ़कर क्रमश: 1,925 रुपए और 1,525 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
वहीं दाल की पैदावार बढ़ाने के लिए चना और मसूर की MSP में 5.5-7.2% की वृद्धि की गई है। चने का समर्थन मूल्य 4,620 रुपए से 255 रुपए बढ़ाकर 4,875 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जबकि मसूर की समर्थन मूल्य पिछले साल के 4,475 रुपए से 325 रुपए बढ़कर 4,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
रबी 2019-20 MSP का एलान (रुपए/क्विंटल)
|
|
फसल
|
MSP नया
|
MSP पुराना
|
बढ़त
|
गेहूं
|
1,925
|
1,840
|
85
|
जौ
|
1,525
|
1,440
|
85
|
चना
|
4,875
|
4,620
|
255
|
मसूर
|
4,800
|
4,475
|
325
|
सरसों
|
4,425
|
4,200
|
225
|
कुसुम
|
5,215
|
4,945
|
270
|