मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) देश मे लगातार तीसरे हफ़्ते सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को खत्म हुए हफ्ते में देश मे सामान्य से 38% ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि इस दौरान मध्य भारत मे हुई जोरदार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए है, जिससे सोयाबीन और खरीफ दलहन की फसल को भारी नुकसान की आशंका है।
हफ्ते के दौरान मध्य भारत मे सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस इलाके में सामान्य से 63% ज्यादा बारिश हुई है।
पूरे सीजन की बात करें तो एक जून से 18 सितंबर तक देश में सामान्य से 5% ज्यादा बारिश हुई है।
इस बीच मौसम विभाग ने कोंकण और गोआ के अलावा मध्य महराष्ट्र और विदर्भ में तेज बारिश का अनुमान दिया है। साथ ही मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। IMD की मौसम वैज्ञानिक सती देवी का कहना है कि फिलहाल अगले 5 दिनों तक मॉनसून की विदाई का कोई संकेत नहीं है।
आपको बता दें आमतौर पर 1 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाती है।