मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोंकण और गोवा के अलावा कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली कंपनी स्काईमेट ने चक्रवाती तूफान "क्यार" के बनने को लेकर आगाह किया है।
स्काईमेट ने कहा है कि "क्यार" को लेकर कल-परसों तक तस्वीर और साफ हो जाएगी। हालांकि इसे भारतीय तटों से टकराने की आशंका नहीं है, लेकिन इसके आने के बाद इस महीने के अंत में कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में इसका असर देखने को मिल सकता है।
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तरी कर्नाटक में ज्यादा बारिश होने की आशंका है। वहीं रत्नागिरी, गोवा, करवर और मंगलौर जैसे शहर सबसे ज्यादा खतरे में हैं। इस दौरान, मुंबई में भी बारिश बढ़ सकती है।