मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) मजबूत एक्सपोर्ट आंकड़ों के दम पर मलेशिया में पाम तेल वायदा पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद आज बढ़त बनाने में कामयाब रहा। कच्चे तेल में आई तेजी से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है।
बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स (BMD) पर क्रूड पाम तेल का मई वायदा करीब 1.5% की तेजी के साथ 2,585 रिंगिट/टन पर बंद हुआ। इसमें 2,592-2,516 रिंगिट के दायरे में कारोबार हुआ।
एम्स्पीक एग्री मलेशिया के मुताबिक 1-20 फरवरी के दौरान मलेशियाई पाम तेल उत्पादों का एक्सपोर्ट 10.93% या 80,751 टन बढ़कर 819,653 टन रहा। पिछले महीने समान अवधि में यहां से करीब 738,902 टन पाम तेल एक एक्सपोर्ट हुआ था। ITS ने भी इस अवधि के लिए एक्सपोर्ट में 8.70% वृद्धि की सूचना है।
वहीं कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से भी पाम तेल को सपोर्ट मिला है। क्रूड में आई तेजी से बायोडीजल के तौर पर पाम तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
इस बीच चीन में कोरोना वायरस के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि अब दक्षिण कोरिया संक्रमण की खबर आई है। वहीं जापान में इससे दो लोंगों की मौत हो गई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये वायरस अब पहले की तुलना में अधिक आसानी से फैल रहा है।