मुंबई (कमोडिटीज कंट्रोल) अमेरिका से चीन एक करोड़ टन ड्यूटी फ्री सोयाबीन खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए वह अपने प्राइवेट आयातकों के कोटा जारी करने वाला है। व्यापार वार्ता के अगले दौर से ठीक पहले चीन का ये कदम काफी अहम माना जा रहा है। इस खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में सायोबीन का दाम बढ़ गया है।
सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते अधिकारियों इंपोर्टरों की अहम बैठक के बाद यहां सोयाबीन के 150 से अधिक कार्गो खरीदे गए हैं। हालांकि शिपमेंट की समयसीमा नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक चीन ने अपनी कंपनियों को अमेरिका से और सोयाबीन खरीदने का संकेत दिया है। इस खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में सोयाबीन का दाम करीब 1% गया है।
इससे पहले चीन करीब 2 करोड़ टन ड्यूटी फ्री सोयाबीन अमेरिका से खरीद चुका है। वहीं अमेरिका ने भी चीन पर इस महीने ड्यूटी बढ़ाने की योजना को टाल दिया था। दोनों देशों के इस कदम को तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।