नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में शुक्रवार को बिनौला की कीमतों में मिलाजुला रुख रहा, जबकि कपास खली की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। हालांकि बढ़े भाव में शाम को ग्राहकी कमजोर देखी गई। व्यापारियों के अनुसार पिछले दो, तीन दिनों से तेजी बनी हुई है, इसलिए एक बार दाम रुक सकते हैं, लेकिन आगे भाव में बढ़ोतरी की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार सीसीआई ने हरियाणा के सिरसा में 2,820 से 2,970 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर 1,250 टन बिनौला की बिक्री की। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3,000 से 3,070 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर 320 टन बिनौला बेचा। अहमदाबाद में निगम ने 2,450 से 2,680 रुपये के भाव पर 9,110 टन और आदिलाबाद में 2,530 से 2,670 रुपये के दाम पर 6,310 टन बिनौला की बिक्री की।
हरियाणा के आदमपुर में शुक्रवार को बिनौला के एक्स फैक्ट्री भाव 2900 से 2925 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। कपास खली के भाव में आज 40 रुपये की तेजी आकर भाव 2400 से 2480 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। ऐलनाबाद और सिरसा में आज बिनौला के भाव क्रमशः 2,970 रुपये और 2,930 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। कलवानी में भी बिनौला के भाव 2930 रुपये और कैथल मंडी में 2,600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। राजस्थान की अलवर में बिनौला के भाव 2600 रुपये, और ब्यावर में 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। पंजाब के भटिंडा और अबोहर में शुक्रवार को बिनौला के भाव 65-65 रुपये बढ़कर क्रमशः 2925 से 3015 रुपये तथा 2925 से 3015 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
हरियाणा के कैथल कपास खली का भाव शुक्रवार को 50 रुपये बढ़कर 2580 से 2730 रुपये और असंध में 2650 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उचाना में कपास खली के दाम 40 रुपये बढ़कर 2570 से 2620 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। सिरसों में कपास खली के भाव 40 रुपये बढ़कर 2440 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान के शादुलशहर में कपास खली के दाम 30 रुपये बढ़कर 2300 से 2360 रुपये और गोलूवाला में 2335 से 2380 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। विजयनगर में कपास खली के दाम 50 रुपये बढ़कर 2400 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान के खैरथल में शुक्रवार को बिनौला के भाव 25 रुपये तेज होकर 2650 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। व्यापारियों के अनुसार बढ़े भाव में शाम को ग्राहकी कमजोर रही, लेकिन माना जा रहा है कि आगे बिनौला के साथ ही कपास खली में मांग और बढ़ेगी, जिससे इनके भाव में तेजी ही आने का अनुमान है।
Market
|
Variety
|
22-January
|
21-January
|
Change
|
Adampur Haryana
|
Binola
|
2900-2925
|
2900-2925
|
0
|
Adampur Haryana
|
Kapas Khal
|
2400-2480
|
2360-2440
|
40
|
Khairthal Rajasthan
|
Binola
|
2650-2700
|
2625-2675
|
25
|
Khairthal Rajasthan
|
Kapas Khal
|
2450
|
2420
|
30
|
Abohar, Punjab
|
Binola
|
2925-3015
|
2900-2950
|
65
|
Bhatinda, Punjab
|
Binola
|
2900-2950
|
2925-3015
|
65
|
|
|
|
|
|
(By Commoditiescontrol Bureau; +91-22-40015513)