नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शनिवार को बिनौला की कीमतें स्थिर बनी रही, जबकि कपास खली की कीमतों में हल्की नरमी आई। व्यापारियों के अनुसार देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कपास खली की मांग प्रभावित हुई है, जिससे इसकी कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
हरियाणा के आदमपुर में शनिवार को बिनौला के एक्स फैक्ट्री भाव 2850 से 2875 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, जबकि इस दौरान कपास खली के भाव में 20 रुपये का मंदा आकर भाव 2260-2340 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। कपास खली की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। ऐलनाबाद और सिरसा में आज बिनौला क्रमशः 2950 रुपये और 2900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, जबकि कलवानी में इसके भाव 2875 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। कैथल में बिनौला के भाव 2560 रुपये और फतेहाबाद में 2850 रुपये प्रति क्विंटल रहे। राजस्थान की अलवर में बिनौला के भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए जबकि जोधपुर में 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। पंजाब के भटिंडा और अबोहर में शनिवार को बिनौला के भाव क्रमशः 2900-2950 रुपये तथा 2900-2950 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
हरियाणा के सिरसा में कपास खली के भाव में शनिवार को 2,330 से 2,390 रुपये पर स्थिर रहे, जबकि कैथल और असंध में इसके भाव में 20 रुपये का मंदा आकर भाव क्रमश: 2460 से 2640 रुपये और असंध में 2,510 से 2,540 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। उचाना में कपास खली के दाम 2480 से 2530 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। राजस्थान के शादुलशहर में कपास खली के दाम 2250 से 2300 रुपये और गोलूवाला में 2290 से 2320 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, इसमें भी 20 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आया।
राजस्थान के खैरथल में शनिवार को बिनौला के भाव 2550 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। आदमपुर के बिनौला एवं खल कारोबारी संदीप बंसल ने बताया कि बर्ड फ्लू के कारण कपास खली की मांग में कमी आने से इसकी कीमतों में गिरावट बनी हुई है, जबकि बिनौला के दाम रुक गए हैं। उन्होंने बताया कि बिनौला में आगे प्लांटों की मांग बढ़ेगी, जबकि कपास खली में भी नीचे दाम पर मिलों की बिकवाली कमजोर है इसलिए आगे इसके भाव में सुधार बन सकता है।
Market
|
Variety
|
16-January
|
15-January
|
Change
|
Adampur Haryana
|
Binola
|
2850-2875
|
2850-2875
|
0
|
Adampur Haryana
|
Kapas Khal
|
2260-2340
|
2280-2360
|
-20
|
Khairthal Rajasthan
|
Binola
|
2600-2650
|
2600-2650
|
0
|
Khairthal Rajasthan
|
Kapas Khal
|
2370
|
2400
|
-30
|
Abohar, Punjab
|
Binola
|
2900-2950
|
2900-2950
|
0
|
Bhatinda, Punjab
|
Binola
|
2900-2950
|
2900-2950
|
0
|
|
|
|
|
|
(By Commoditiescontrol Bureau; +91-22-40015513)