नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में शुक्रवार को बिनौला और कपास खली की कीमतों में 10 से 70 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई जबकि पंजाब की मंडियों में दाम लगभग स्थिर से बने रहे। व्यापारियों के अनुसार स्टॉकिस्टों की बिकवाली से कीमतों में नरमी आई है, कई राज्यों में बर्ड फ्लू के असर से कपास खली की मांग पर असर पड़ने की आशंका है।
हरियाणा के आदमपुर में शुक्रवार को बिनौला के एक्स फैक्ट्री भाव में 25 रुपये की गिरावट आकर दाम 2875 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि इस दौरान कपास खली के भाव में 20 रुपये की गिरावट भाव 2320 से 2380 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। ऐलनाबाद और सिरसा में आज बिनौला के भाव में क्रमशः 40 रुपये और 70 रुपये का मंदा आकर भाव 3060 रुपये और 2980 रुपये प्रति क्विंटल रह गए जबकि कलवानी में इसके भाव में 60 रुपये का मंदा आकर दाम 3980 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। कैथल में बिनौला के भाव भाव 2650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे जबकि फतेहाबाद में 50 रुपये घटकर 2950 रुपये डबवाली में 70 रुपये घटकर 2980 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान की अलवर में बिनौला के भाव 20650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, जबकि जोधपुर में बिनौला 2850 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बना रहा। पंजाब के भटिंडा और अबोहर में शुक्रवार को बिनौला के दाम क्रमशः 2975 से 3025 रुपये तथा 2975 से 3025 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
हरियाणा के कैथल में शुक्रवार को कपास खली के भाव में 20 रुपये का मंदा आकर दाम 2520 से 2730 रुपये, उचाना में 20 रुपये घटकर 2500 से 2630 रुपये और नरवाना में 30 रुपये घटकर 2600 से 2630 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान के शादुलशहर में कपास खली के दाम 10 रुपये घटकर 2360 से 2380 रुपये, गजसिंहपुर में 2390 से 2440 रुपये प्रति क्विंटल रहे गए। जैतसर में कपास खली के दाम 2375 से 2400 रुपये पर स्थिर बने रहे।
राजस्थान के खैरथल में शुक्रवार को बिनौला के भाव 25 रुपये घटकर 2575 से 2625 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। व्यापारियों के अनुसार कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की खबरों से कपास खली की मांग प्रभावित होने के डर से स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ी है जिससे कीमतों में गिरावट आई है।
Market
|
Variety
|
08-January
|
07-January
|
Change
|
Adampur Haryana
|
Binola
|
2875-2900
|
2900-2925
|
-25
|
Adampur Haryana
|
Kapas Khal
|
2320-2380
|
2340-2400
|
-20
|
Khairthal Rajasthan
|
Binola
|
2575-2625
|
2600-2650
|
-25
|
Khairthal Rajasthan
|
Kapas Khal
|
2450
|
2475
|
-25
|
Abohar, Punjab
|
Binola
|
2975-3025
|
2975-3025
|
0
|
Bhatinda, Punjab
|
Binola
|
2975-3025
|
2975-3025
|
0
|
|
|
|
|
|
(By Commoditiescontrol Bureau; +91-22-40015513)